Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

MP में डेल्टा प्लस के बढ़ते कदम, 8वां मामला मिला :भोपाल के 25 वर्षीय युवक में पुष्टि। केंद्र ने शिवराज सरकार को चार दिन पहले अलर्ट किया लेकिन ध्यान नही दे पाए

Latest update news mp humdard hindi

Increasing steps of Delta Plus in MP, 8th case found: Confirmation in 25 year old youth of Bhopal. Center alerted Shivraj government four days ago but could not pay attention.





कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच डेल्टा + के मामले लगातार मामले सामने आ रहे हैं। भोपाल में शुक्रवार को डेल्टा प्लस का आठवां मामला सामने आया है। बैरागढ़ निवासी 25 वर्षीय युवक के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग में डेल्टा+ वैरिएंट की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि युवक स्वस्थ है और घर पर है।

इस बीच चिंता की बात यह है कि डेल्टा + के वैरिएंट मिलने के बाद केंद सरकार ने राज्य सरकारों को अलर्ट जारी किया था। इसमें संक्रमण को रोकने के लिए भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने, ट्रैक, ट्रेस और ट्रीट करने पर तेजी से काम करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद ग्राउंड में काम करने वाले अधिकारियों को राज्य सरकार की तरफ से चार दिन बाद भी कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार से दिशा निर्देश मिलने पर उनका पालन कराया जाएगा। सभी सिर्फ तैयारी करने की बात कह रहे हैं।

नए डेल्टा + वैरियंट की पुष्टि होने वाले बैरागढ़ निवासी युवक 5 जून को संक्रमित हुआ था। उसका एक निजी अस्पताल में 9 दिन इलाज चला। जिसके बाद वह स्वस्थ्य होकर घर चला गया। युवक को वैक्सीन नहीं लगी है। उसके संपर्क में आने वाले भी स्वस्थ हैं। हालांकि अब जिला प्रशासन उसकी काॅन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग करा रहा है।

यहां मिले है अभी डेल्टा प्लस के मामले

प्रदेश में भोपाल में 3, उज्जैन में 2, रायसेन में 2 और अशोकनगर में 1 व्यक्ति में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिलने की पुष्टि हुई है। इसमें से उज्जैन में एक महिला और अशोक नगर के एक युवक की मौत हो चुकी है। दोनों ने वैक्सीन नहीं लगाई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad