![]()
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ पचमढ़ी हिल स्टेशन में हैं। उनकी पत्नी साधना सिंह का 10 जून को जन्मदिन है। उनका जन्मदिन मनाने के लिए CM के बेटे कार्तिकेय भी साथ में हैं। पचमढ़ी में मुख्यमंत्री ने आम के पेड़ के साथ पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है- 'मेहनत का फल शायद इसे कहते हैं। मेरे द्वारा 16 अगस्त 2016 को लगाए गए आम के पौधे में अब फल आ गए हैं। आप भी पौधा लगाएंगे, उसकी देखभाल करेंगे और जब यह पेड़ बड़ा होकर फल देगा, तो मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि उससे आपको बहुत खुशी होगी।
पचमढ़ी में मुख्यमंत्री व उनके परिवार ने जनता और मीडिया से दूरी बनाई। यह मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत दौरा है, लेकिन प्रशासनिक अमला दो दिन से पचमढ़ी में तैयारी में लगा है। कलेक्टर धनंजय सिंह, एसपी संतोष सिंह गौर, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारी व अन्य विभागाें के अधिकारी भी पचमढ़ी में है। साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय बुधवार शाम पचमढ़ी पहुंचे। मुख्यमंत्री रात 12 बजे यहां पहुंचे। वे परिवार के साथ रविशंकर भवन में ठहरे हैं। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री भोपाल के लिए रवाना होंगे।
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में हुआ था साधना सिंह का जन्म
मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह का जन्मदिन 10 जून 1965 को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में हुआ था। साल 1992 में शिवराज सिंह से शादी के बाद वे मप्र आईं। वर्ष 2005 में शिवराज के मुख्यमंत्री बनने के बाद साधना सिंह भी राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों में जुड़ी। साधना सिंह जनता के बीच मामी के नाम से मशहूर हुईं। किरार महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ एक कुशल प्रबंधक, बेहतरीन रणनीतिकार, चुनाव प्रचारक के साथ इलेक्शन मैनेजर भी हैं। गुरुवार को साधना सिंह का 56 वां जन्मदिन मुख्यमंत्री शिवराज पचमढ़ी की वादियों में मना रहे हैं।
Shivraj in
Pachmarhi plaintiffs: Birthday of wife Sadhna Singh celebrated in hill station;
Seeing the mango plant planted in 2016, said – maybe it is called the fruit of
hard work
