Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आठनेर बैतूल मार्ग पर 44 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, ताप्ती घाट सेक्शन में अचानक ट्रक का डीजल खत्म हो जाने के कारण ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर

Humdard latest hindi news updates athner betul

A truck full of 44 cattle caught on Athner Betul road, the driver ran away after leaving the truck suddenly in the Tapti Ghat section.



आठनेर से हमदर्द न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर।


आठनेर। पुलिस ने बीती रात आठनेर बैतूल मार्ग स्थित ताप्ती घाट सेक्शन से 44 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा है। बेरहमी से भरे जाने के कारण इनमें से 4 की मौत हो चुकी थी । बरामद किए गए मवेशियों को वडाली गौशाला भिजवाया गया है। टीआई जंयत मर्सकोले के अनुसार आरोपियों द्वारा ट्रक में 44 मवेशियों को भर कर ले जाया जा रहा था। ताप्ती घाट सेक्शन में अचानक ट्रक का डीजल खत्म हो गया। 

          इसके बाद आरोपियों ने बीच रास्ते ट्रक छोड़ दिया और घटनास्थल से भाग गए। इसके चलते आठनेर-बैतूल मार्ग पर लगभग 2 घंटे तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वैकल्पिक व्यवस्था कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।

           पुलिस की मदद से रात लगभग 2 बजे सभी मवेशियों को पास स्थित पार्वती धाम गौशाला वडाली भेजा गया। ट्रक से ले जाए जा रहे 44 मवेशियों में से 4 की मौत हो चुकी थी वहीं जीवित 40 में से भी कुछ मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज कराया जा रहा है। इधर घटना के बाद हिंदू संगठनों ने मवेशियों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन नंबर के आधार पर तलाश की जा रही है ।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad