BJP workers in Bordehi Celebrated the birth anniversary of Shyama Prasad Mookerjee.
बोरदेही से हमदर्द न्यूज़ के लिए सूर्यप्रकाश शेठे की रिपोर्ट।
बोरदेही- डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जंयती भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड बोरदेही में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जंयती मनाई | सर्व प्रथम डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प के साथ पुजन कर आशीर्वाद लिया | एवं सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारत माता के नारे भी लगाये | एवं बोरदेही अस्पताल में सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सभी मरीजों को फल वितरण भी किये | इसी के साथ भाजपा के जिला मंत्री भगवंत सिंह रघुवंशी ने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताये गये उपदेश एवं विचार वयक्त किये गए | इस कार्यक्रम में भाजपा नेता भावानी प्रसाद सूर्यवंशी, भाजपा जिला मंत्री भगवंत सिंह रघुवंशी, भाजपा कोषाध्यक्ष सतीश साहु, प्रेमनारायण मालवीय उपाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल आमला प्रमोद सोनी, चेतराम खंडाग्रे, रोशन भुम्मकर, शुभम सोनी, सुरेन्द्र सोनी, राजेश मालवीय, कपील साहु महेश सोनी, सभी भाजपा के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के ग्राम वाली उपस्थित रहे |

