Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

युवती के चेहरे पर चलाई ब्लेड।बर्थडे पार्टी में दूसरे लड़के से बात करना गुजरा नागवार। दो लड़कों ने किया हमला।

Blade fired on the girl's face. Talking to another boy at the birthday party was exasperating. Two boys attacked.





भोपाल के MP नगर में एक बर्थडे पार्टी के दौरान कॉलेज की छात्रा पर दो लड़कों ने ब्लेड से हमला कर दिया। लड़की पार्टी के दौरान किसी और से बात कर रही थी। हमले के बाद आरोपी बोले- अब कर लो बात। उधर, छात्रा का कहना है कि वह आरोपियों को नहीं जानती। बुधवार को हुई घटना के दो दिन बाद वीडियो सामने आने पर पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।


एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि बुधवार रात एमपी नगर जोन-2 में होटल में बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी में छात्रा के अलावा अशोका गार्डन निवासी आरिफ और उसका दोस्त भी मौजूद था। देर रात तक चली पार्टी में अचानक हंगामा होने लगा। पता चला कि आरिफ ने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले के दौरान छात्रा किसी से बात कर रही थी। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।



आरोपी इवेंट आयोजित करते हैं
टीआई अरजरिया ने बताया कि आरोपी इवेंट ऑर्गेनाइजर हैं। वारदात के बाद से फरार होने के बाद वे घर भी नहीं लौटे। उधर, पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। उनकी तलाश में टीमें लगाई थीं। शुक्रवार दोपहर दोनों को अशोका गार्डन से ही पकड़ा गया। टीआई ने बताया कि लड़की कॉलेज की छात्रा है। अभी उससे ज्यादा पूछताछ नहीं की गई है।



छात्रा ने कहा- आरोपियों को नहीं जानती
घटना के बाद छात्रा का भी वीडियो सामने आया है। इसमें छात्रा का कहना है, वह आरोपियों को नहीं जानती। उसे पार्टी में बुलाया गया था। लौटते वक्त दो युवकों ने हमला कर दिया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad