Plantation of 108 plants in Anusaya Vatika by the Cabinet Minister under the aegis of Anusaya Seva Organization on the occasion of Mother Tapti Janmotsav
मुलताई। आज दिन शनिवार अनुसया सेवा संगठन के तत्वावधान में माननीय भूतपूर्व केबिनेट मंत्री श्री सुखदेव पांसे जी द्वारा आज पंडितों के मंत्रों उचारण के साथ विधि विधान से 108 पौधों का रोपण किया । साथ विधायक जी द्वारा अनुसया वाटिका को सुस्सजित करने के लिए वाटिका में बच्चों के लिए झूले,फव्वारा, ग्रिसर पट्टी ,बैठने के लिए ब्रेंच, एक्यू प्रेसर पथ मार्ग,आदि की घोषणा की गई संगठन द्वारा पिछले 6 सालो से पर्यावरण के प्रति निस्वार्थ समर्पित भावना की सराहना करते हुए कहा की माँ अनुसया सेवा संगठन नगर में ही नही बल्कि दूसरे राज्यो में भी जन्मदिन, विवाह, भागवत कथा ,सम्मान सम्हारो, स्मृति, आदि अवसरों पर संगठन द्वारा पौधा देकर जो पर्यावरण के प्रति जो जाग्रति लाई जा रही हैं वह एक सराहनीय कदम हैं संगठन की सराहना करते हुए संगठन को जो भी सहायता लगती है उसमें में अनुसया सेवा संगठन को भरपूर सहयोग देने की घोषणा की गई साथ ही जिन जिन लोगो ने एक वृक्ष लगाने के लिए ट्रिगार्ड का सहयोग किया उन सभी का विधायक जी व अनुसया सेवा संगठन द्वारा प्रसंसा की गई इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधी नितेश साहू, कृष्णा डावन्डे,अनीश नायर,व अनुसया सेवा संगठन के सदस्य कृष्णा साहू,संतोष गुप्ता, प्रवीण जैन, दिलीप साहू, संदीप तारे, ललित साहू, महेश खत्री, चंद्रशेखर साहू,, गुलसन वाघमारे,सोनू साहू, पवन साहू,प्रीतम साहू श्याम कुरवाड़े, आकाश साहू, अभिषेक बचले, दिनेश हरफोड़े।

