Stirred by death of fishes of Shani pond of Multai, reason unknown
मुलताई। नगर के शनि तालाब में बारिश के चलते पानी तो लबालब हो गया है लेकिन अचानक से तालाब में मछलियों के मरने की खबर लगते ही लोगो मे हड़कम्प मच गया। तालाब में लगातार मछलियां मर कर ऊपर तैरते दिखाई देने लगी है, सुबह कम संख्या में होने के बाद दोपहर होते होते धीरे धीरे संख्या बढ़ने लगी, जिस पर तत्काल ध्यान देते हुए मेरी हुई मछलियों को तालाब में से निकाल कर तालाब की सफाई करवाई जा रही है। फिलहाल यह साफ नही हो पाया है कि मछलियां किस कारण से मर रही है। लोगो मे अलग अलग तरह को अफवाह चल रही है, जैसे बारिश के मौसम में गर्मी उमस ज्यादा होना, तालाब के कुछ आइल, तेल या विषैला पदार्थ डाल दिया जाना ऐसी अफवाओं का दौर जोरो पर है। लेकिन वास्तविक कारण अभी किसी कप भी नहो पता चल पाया है।



