Humdard latest hindi news updates bordehi.
After the apathy of the Panchayat, the dirty water on the banks of the culvert was removed with the help of journalists
बोरदेही से हमदर्द न्यूज़ के लिए सूर्यप्रकाश शेठे की खबर।
बोरदेही- पत्रकारों के जन सहयोग से पुलिया का रुका हुआ पानी निकालने की व्यवस्था की जिसमें आने जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयां हो रही थी इस पानी निकासी की व्यवस्था स्वयं बोरदेही के पत्रकारों द्वारा मजदूर लगा कर रुका हुआ पानी को नदी में निकालने की व्यवस्था बनाई गई | राहगीरों के माध्यम से बताया गया कि बारिश में नदी में बाढ़ आने से नालियाँ पुरी तरीके से जाम हो गई थी | जिससे पानी निकासी की सतह पर रेत एवं मिट्टी फंस जाने से पानी पुरी तरह से नहीं निकल पा रहा था | जिसमें आने जाने वालों को बहुत परेशानी हो रही थी | जिसमें पानी थमने से गढढे हो रहे थे |जिसमें दुर्घटना होने की संभावना बन सकती थी | जिसमें बोरदेही के पत्रकारों ने तत्काल अपनी सुझबुझ से निर्णय लेकर मजदुर लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था बनाई | जिसमें बिट्टू सलूजा संदीप वाईकर सूर्यप्रकाश शेटे भवेद्भ साहू जितेश पवार नवीन नागवंशी एवं संदीप चौरे द्वारा जन सहयोग किया गया |

