Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरोना से बचने टीकाकरण के लिए प्रेरित करने वाला गीत विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के जन्मदिन पर भेंट किया गया।

Humdard latest hindi news updates amla


A song motivating for vaccination to avoid corona was presented on the birthday of MLA Dr. Yogesh Pandagre.



आमला के जनप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडागरे के जन्मदिन पर आमला के उनके समर्थक और कार्यकर्ताओं ने उन्हें अनूठा गिफ्ट दिया।आज जन्मदिन के अवसर पर समर्थक और कार्यकर्ताओं ने एक शानदार गीत भेंट किया।सारणी में आयोजित जन्मदिन समारोह रक्तदान शिविर के कार्यक्रम में ये गीत भेंट किया।इस गीत में कोरोना से बचाव का संदेश है और साथ मे लोगो को टीकाकरण का सुंदर संदेश भी दिया गया है।इस गीत में विधायक डॉ योगेश पंडागरे जी द्वारा लोगो को टीका लगवाने के लिये प्रेरित करने के संदेश का भी उल्लेख है।डॉ योगेश पंडागरे विधायक ने इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को टीका लगवाने का संकल्प भी दिलवाया।इस शानदार गीत को अपनी मधुर आवाज आमला के प्रसिद्ध गायक कलाकार सुमित महतकर ने दी है।ये गीत कर्णप्रिय तो है ही साथ ही लोकगीत की तरह है जो सभी को पसंद भी आ रहा है और लोगो को टीकाकरण के लिये प्रेरित कर रहा है।

      इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीमा सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा म प्र,हेमंत खंडेलवाल पूर्व सांसद,मोहन नागर सचिव भारत भारती बैतूल,डॉ योगेश पंडागरे विधायक आमला,आदित्य बबला शुक्ला भाजपा जिला अध्यक्ष बैतूल,वसंत बाबा माकोड़े,अभिजर हुसैन,कमलेश सिंह भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सहित आमला के मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख,प्रमोद हारोडे,मनोज विश्वकर्मा,अकरम खान,राजेश झा पूर्व नपा अध्यक्ष आमला,विजय बेडरे,सुमित महतकर,नितेश साहू आदि उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि ये प्रेरणा दायी गीत आमला क्षेत्र के सुदूर अंचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगो को सुनाया जावेगा तथा उसके साथ चौपाल लगाकर लोगो को टीकाकरण के लिये प्रेरित किया जावेगा।कोरोना की इस लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार आज केवल वैक्सीन ही है।इसलिये इस माध्यम से भी लोगो को जागरूक किया जावेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad