Humdard latest hindi news updates multai.
In protest against the heinous massacre in Nemavar, the entire tribal society organization submitted a memorandum to the SDM, demanding execution of the accused.
ज्ञापन में कहा गया है कि मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक ही परिवार के 5 सदस्य दिनांक 13 मई , 2021 से गायब हो जाने पर दिनांक 17 मई , 2021 को उनके परिवार के एक सदस्य द्वारा नेमावर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गयी थी । मृतकों की गुमशुदगी के 47 दिवस याद घटना का पर्दाफाश हुआ । जिसमें उक्त 5 सदस्यों की निर्ममतापूर्वक नरसंहार कर आरोपी के खेत में लगभग 10 फीट की गहराई वाले गड्डे में गाड़ दिया गया और साक्ष्य छुपाने की दृष्टि से शवों को गलाने के लिये उनके उपर नमक एवं यूरिया आदि भी डाला गया । युवतियों के शवों पर कपडें भी नहीं पाए गये । इस जघन्य हत्याकांड के पर्दाफाश होने के पहले परिजनों व गामीणों के द्वारा संदिग्ध आरोपी को ( वर्तमान में नाम सार्वजनिक ) नामजद रूप से पुलिस अधीक्षक , देवास , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमावर एवं थाना क्षेत्र नेमावर में बार - बार बताया जा रहा था कि उसे गिरफ्तार कीजिये घटना का खुलासा हो जायेगा और मृतका का मोबाईल आरोपी द्वारा उपयोग किया जाकर परिवारजनों को भ्रमित किया जा रहा था , मोबाईल की लोकेशन के आधार पर भी समय पर गिरफ्तार किया जा सकता था । किन्तु पुलिस द्वारा इस बात को जानते हुए भी नजरअंदाज किया गया । इससे स्पष्ट प्रतित होता है कि इस पूरे गंभीर एवं मानवता व इंसानियत को शर्मशार करने वाले प्रकरण में आरोपियों को स्थानीय प्रशासन तथा राजनीतिक लोगों का संरक्षण प्राप्त हो रहा था । पुलिस प्रशासन द्वारा जानबूझकर लंबे समय तक आरोपियों को गिरफ्तार न किया जाना स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाता हैं । उक्त सम्पूर्ण घटनाक्रम अमानवीय व निंदनीय हैं । आदिवासी समन्वय मंच , भारत के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के आदिवासी समाज के समस्त सामाजिक संगठनों द्वारा मांग की जाती है कि 1. इस जघन्य हत्याकांड की जांच सी.बी.आई. से करवाया जायें ताकि साक्ष्य छुपाने वाले व सहभागी लोगो के नाम एवं वास्तविक तथ्य सामने आ सकें ।




