Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

हेमंत विजयराव देशमुख की पीएचडी पूरी होने और डाक्टरेट की उपाधि मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर। बधाईयों का लगा तांता।

HDN news (humdard) latest hindi news updates.

There was a wave of happiness among the workers on the completion of Hemant Vijayrao Deshmukh's PhD and getting his doctorate. Congratulations were pouring in.








भोपाल। मध्य प्रदेश रोजगार एवं कौशल विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हेमंत विजयराव देशमुख को रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। हेमंत विजयराव देशमुख द्वारा "सोशियोलॉजिकल स्टडी ऑफ स्किल इनीशिएटिव फॉर एंप्लॉयमेंट जनरेशन : ए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर्सपेक्टिव विथ स्पेशल रिफरेंस टू मध्य प्रदेश " के अंतर्गत देशमुख द्वारा यह रिसर्च किया गया ।


              देशमुख  इससे पूर्व मध्यप्रदेश शासन में रोजगार एवं कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) भी रह चुके है, तथा भारत सरकार के नॅशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में सलाहकार के रुप मे कार्य कर रहे है। वे काफी वर्षो से रोजगार और कौशल विकास विषय पर कार्य कर रहे है। उन्होंने रोजगार और कौशल विकास के विभिन्न शोध संस्थाओ का अध्ययन किया एवं विदेशो में यात्रा कर वहाँ के रोजगार और कौशल विकास के नवाचारों को समझा। उस के परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश में भारत की पहली ग्लोबल स्किल एंप्लॉयमेंट सम्मिट का आयोजन हुआ।  


            देशमुख ने अपना शोध कार्य रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविधालय में एवं डॉ ऊषा वैद्य औऱ डॉ संगीता जौहरी के मार्गदर्शन में किया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad