Corona volunteers are motivating the villagers for vaccination.
आमला से हमदर्द न्यूज़ के लिए नितेश साहू की खबर।
Amla । जिले में म.प्र.जन अभियान परिषद के पंजीकृत कोरोना वॉलिंटियर्स बड़े उत्साह और सेवाभाव से आम जन को कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिये प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के विकासखंड आमला मे ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यो ने कोरोना वालिंटियर्स पूर्ण निष्ठा से ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिये प्रेरित कर रहे हैं। इन कोरोना वालिंटियर्स द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर पर आए ग्रामीणों का फूलमाला से एवं तिलक लगाकर स्वागत किया जा रहा है तथा वैक्सीनेशन के एक दिन पहले कोरोना वॉलिंटियर्स घर-घर पीले चांवल देकर ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए आमंत्रित कर रहे हैं जिसके फलस्वरूप लक्ष्य से अधिक लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं । कोरोना वॉलिंटियर्स अभी तक ग्राम के अधिक लोगों को आमला,हसलपुर, अन्नधारिया, अम्बाडा, ससुन्द्रा, मोरखा, रतेडा, परसोडी टीकाकरण केंद्र पर ले जाकर टीकाकरण करा चुके हैं तथा टीकाकरण के लिये केन्द्र पर आये हुये लोगों को मास्क लगाने हेतु समझाया ।
म.प्र.जन अभियान परिषद द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर परिषद के माध्यम से जिले के विकासखंड आमला के विकासखंड समन्वयक अरविन्द माथनकर के नेतृत्व में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति , कोरोना वालिंटियर्स द्वारा ग्राम के लोगों को पिछले 2 माह से अधिक समय से ग्राम में निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं । जागरूकता अभियान के अंतर्गत गांव में मास्क का उपयोग करने, सेनीटाइजर का उपयोग करने, सामाजिक दूरी बनाये रखने, वैक्सीनेशन कराने आदि के लिए प्रेरित किया गया। 'गांव-गांव जाना है, कोरोना मुक्त बनाना है' की तर्ज पर गांव-गांव में पंजीकृत कोरोना वॉलिंटियर्स टीकाकरण महा अभियान में लोगों को टीकाकरण कराने के लिये घर से निकलने के लिए माइक के माध्यम से स्पीकर द्वारा अनाउंसमेंट भी कर रहे हैं जिससे अधिकतम संख्या में लोग टीकाकरण केंद्र तक पहुंचकर टीका लगवाने में सफल हुए हैं । टिकाकरण केन्द्र खेडली बाजार, मे कोरोना वालिंटियर नितेश साहू हरिनारायण चोरसिया, योगेश चढोकर, रणजीतसिंह राठौर, दिनेश चिल्हाटे, रोहत रघुवंशी,प्रवीण सिहं रघुवंशी,सूरसेन सोनी, हिमांशु सोनी,मनोज बुआडे लखन यादव,कविता साहू मनीष साहू, धनीराम गढेकर, विनोद बनखेडे, बलवंत इवने, बलिराम उइके, गोपाल कुमरे, दिपेंद्र यादव, गणेश यादव, लखन बारपेटे, रेवाराम हारोडे शुभम हारोडे,ने लोगों को मास्क लगाने हेतु जानकारी दी ।

