Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breking News - सिलेंडर ब्लास्ट:20 मिनट में एक के बाद एक 5 ब्लास्ट| भट्टी के पास रखे सिलेंडर का पाइप खुलने से भड़की आग, 50 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान

Cylinder Blast: 5 Blasts Back To Back In 20 Minutes. Fire broke out due to opening of cylinder pipe kept near furnace, loss of more than Rs 50 lakh






छतरपुर के छत्रसाल चौराहा पर बुधवार को रेगुलेटर चालू कर गैस भट्टी में पाइप फिट करने के दौरान मिठाई दुकान के कारखाने में आग लग गई। इस दौरान 20 मिनट के भीतर 5 सिलेंडर फटने से धमाके हुए। दुकान के गेट के बाहर 50 से ज्यादा सिलेंडरों से भरी गाड़ी खड़ी थी। शुक्र है लोगों ने उसे हटा दिया।

इस आग पर जल्द काबू न होने से धीरे-धीरे मिठाई दुकान के साथ ही निजी दंत क्लीनिक के साथ आसपास की दुकानों में फैल गई। साथ ही एक-एक कर पांच गैस सिलेंडर फटने से पूरा शहर दहल गया। इस हादसे में अच्छी बात यह नहीं कि जनहानि नहीं हुई। इस हादसे में सबसे अधिक नुकसान दंत क्लीनिक संचालक का हुआ।


छत्रसाल चौराहा स्थित कृष्णा गोटीराम स्वीट्स के देवेंद्र सैनी सहित दो कारीगर एक गैस भट्टी पर और दूसरी पर छन्नूलाल पाल अपने साथी कारीगर के साथ मिठाइयां बना रहे थे। इस दौरान स्वरूप गैस एजेंसी का कर्मचारी लोडर वाहन से गैस के दो भरे सिलेंडर लेकर कारखाने पहुंचा और उतार कर कारीगरों को दिए। इसके बाद गैस एजेंसी का कर्मचारी दुकान संचालक योगेश अग्रवाल से रुपए लेने चाला गया। इसी बीच दुकान के कर्मचारी देवेंद्र सैनी ने एक सिलेंडर में रेगुलेटर फिट करते हुए चालू किया और जलती गैस भट्टी के पास रखे दूसरे चूल्हे में फिट करने लगा। गैस का प्रेशर अधिक होने के कारण पाइप हाथ से फिसल गया और जलती गैस भट्टी की ओर चला गया। जलती भट्‌टी पर गैस पड़ते ही आग की लपटें निकली और पास में रखे घी, तेल सहित प्लास्टिक सामग्री में आग लग गई।


मिठाई दुकान के कर्मचारी नहीं बुझा पा रहे थे आग

दो गैस भटि्टयों पर काम कर रहे चार कारीगरों ने इसे बुझाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। इसके बाद गांधी आश्रम वाले रोड पर कार्य कर रहे चारों कारीगर सहित तीन अंदर की दुकान में लड्‌डू बना रहे कर्मचारी पीछे के गेट से भाग खड़े हुए। वहीं गैस एजेंसी का कर्मचारी और कृष्णा गोटीराम स्वीट्स संचालक योगेश अग्रवाल आगे के गेट से अपनी जान बचाकर भागे। कुछ समय तक तो इन लोगों ने दुकान में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, पर जब सफल नहीं हुए तो प्रतिष्ठान से दूर जाकर खड़े हो गए। इसी बीच पहला गैस सिलेंडर फटने का धमाका हुआ और धीरे-धीरे अासपास की दुकानों में आग फैलना शुरू हो गई।


गढ़ीमलहरा, सटई और नौगांव की फायर ब्रिगेड से पाया काबू

पांचवें गैस सिलेंडर के फटने के बाद छतरपुर नगर पालिका की 4 फायर ब्रिगेड में से एक मौके पर पहुंची। इसका 5 मिनट में ही पानी खत्म हो गया। इस दौरान 20 मिनट तक पुलिस, प्रशासन और आम लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। 20 मिनट के बाद दोपहर 12 बजे गढ़ीमलहरा नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और उसने आधे से अधिक आग पर काबू पा लिया। इसके बाद सटई नगर परिषद और नौगांव नौगांव नगर पालिका की फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंची और पूरी तरह से आग को काबू में कर लिया।


इन दुकानदारों का हुआ नुकसान

सीताराम दंत अस्पताल 30-35 लाख

कृष्णा गोटीराम ट्वीट 25-30 लाख

अजय किराना स्टोर 1.50-2 लाख

असाटी क्लॉथ स्टोर 50-70 हजार


छत से कूद रही युवती को बचाया

आगजनी के दौरान डॉ ब्रजेंद्र दुबे के क्लीनिक पर कार्य करने वाली युवती बबली ऊपरी मंजिल पर फंस गई। दंत क्लीनिक पर डॉक्टर का इंतजार कर रहे 6 मरीज को आगजनी शुरू होते भी वहां से निकल गए, पर यह युवती वहीं पर फंस गई। यह युवती अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल को कूदने वाली थी, पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सहारा देकर नीचे उतार लिया।


आग लगने के 15 मिनट बाद फटे सिलेंडर

मिष्ठान दुकान में आग लगने के 15 मिनट बाद 11.30 बजे पहला सिलेंडर फटा, पर इसमें कम गैस होने से आवाज दूर तक नहीं गई। इसके दूसरा सिलेंडर फटा और जोरदार धमाका हुआ। बाद में तीसरा सिलेंडर फटा, आवाज दूर तक नहीं गई। इसी बीच आग दुकान के बाहर तक फैल गई। इसके बाद एक-एक कर कारखाने के बाहर गैस से भरे पड़े सिलेंडरों में 20 मिनट के अंदर दो धमाके हुए। जिसमें से अंतिम धमाका 11.50 मिनट पर हुआ। इन पांच सिलेंडरों में से दूसरे और आखिरी सिलेंडर का धमाका सबसे अधिक था। जिससे पूरा छत्रसाल चौराहा दहल गया।


गैस सिलेंडर से भरे वाहन को आग से बचाने लोगों ने धक्का देकर हटाया

मिठाई दुकान की भट्‌टी से आग के दौरान स्वरूप गैस एजेंसी का वाहन सिलेंडरों से भरा बाहर खड़ा था। वाहन को देख लोगों ने उसे वहां से तुरंत जाने को कहा, पर वाहन का सैल्फ खराब होने के कारण जा नहीं पा रहा था। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन को धक्का देकर स्टार्ट कराया और मौके से भगाया। यदि प्रत्यक्षदर्शी इस वाहन को धक्का देकर मौके से नहीं भगाते तो इस कॉम्प्लेक्स की दुकानों के साथ ही बीएसएनएल और डाक विभाग का कार्यालय चपेट में आ जाता।


कई बार लग चुकी सिलेंडर में आग


मिष्ठान कारखाना के बाजू में मौजूद ओम साईं मेडिकल स्टोर संचालक श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि इस कारखाने में कई बार गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग चुकी है। प्रत्येक बार छोटी-मोटी आग लगने से संभल गई। पर इस बार गैस की आग से बड़ा रूप ले लिया और आगजनी की बड़ी घटना हो गई। श्रीकांत ने बताया कि दंत क्लीनिक संचालक डॉ ब्रजेंद्र दुबे को पिछले एक सप्ताह से कॉल कर उनसे इस कारखाने का दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की बात कही, पर वे नहीं माने और आज यह घटना हो गई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad