Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सारणी के वैक्सीनेशन सेंटर पर भीड़ के आगे बेबस स्वास्थ्य विभाग, सोशल डिस्टेंसिंग के टूट रहे नियम।

Health department helpless in front of crowd at vaccination center, breaking rules of social distancing.






सारणी। जैसे ही कोरोना का प्रभाव कम हुआ है और कोरोना के केस में एकाएक कमी आई है, वैसे ही प्रशासन और लोगों ने कोविड के नियमों में लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। सबसे अधिक लापरवाही केंद्रीय विद्यालय सारणी में बरती जा रही है। 

          केंद्रीय विद्यालय वैक्सीनेशन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। वैक्सीनेशन सेंटर पर जुट रही लोगों की भीड़ के सामने स्वास्थ्य विभाग भी बेबस है। बुजुर्ग व महिलाएं घंटों तक लाइन में लगी रहती हैं, लेकिन दो से तीन घंटे में वैक्सीनेशन के लिए नंबर आ रहा है। इसको लेकर लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है। 

          बुधवार को लोगों ने डॉक्टरों और नर्सो पर आरोप लगाया कि डॉक्टर धीमी गति से काम करते हैं। इसलिए लाइन लंबी होती जाती है। गर्मी में सैकड़ों लोग वैक्सीनेशन के लिए लाइन में लगे हैं। गर्मी में बुरा हाल है। लोगों को गर्मी से बचाने के लिए विभाग ने कोई व्यवस्था नहीं की है। कई कई घंटे लाइन में लगने के बाद नंबर आता है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad