meeting of the district planning committee, Multai MLA Panse raised the problem of farmers in front of the minister in charge. On black marketing of urea.
मुलताई। बैतूल जिले में नवनियुक्त प्रभारी मंत्री इंद्रसिंह परमार द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों तथा विधायकों की उपस्थिति में एक समीक्षा बैठक रखी गई थी। समीक्षा बैठक में पूर्व कैबीनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने क्षेत्र की प्रमुख समस्या जैसे खाद-बीज की समस्या को उठाते हुये कहा कि क्षेत्र में यूरिया खाद नही मिल रहा है। सहकारी समितियों से खाद गायब है निजी दुकानदार 450 रूपये प्रति बोरी यूरिया खाद बेच रहे हैं या फिर किसानों को जबरन कीट नाशक थमाया जा रहा है अत: शासन अभी यूरिया की एवं आगामी रबी सीजन में यूरिया एवं डी.ए.पी. की व्यवस्था करें इसी प्रकार बीज की भी व्यवस्था करें।
पांसे ने बैठक में खरीफ की बुवाई के समय शासन सोयाबीन के बीज की व्यवस्था ठीक से नही कर पाई। कई किसान बीज न मिलने व अत्यधिक महंगा बीज मिलने के कारण बोवनी नही कर पाये। अत: आगामी रबी सीजन में बीजों की पर्याप्ता मात्रा में व्यवस्था करें। साथ ही सोयाबीन बीज का फर्टीलिटी रेट(उत्पादन क्षमता) 70 प्रतिशत जो केन्द्र ने तय कर रखा है वह पहले से ही बहुत ही कम है उसे 60 प्रतिशत करने का जो प्रस्ताव म.प्र. सरकार ने बीज व्यापारियों के दबाव में भेजा है वह किसानों के हित में नही है इससे किसान ठगे जायेंगे एवं उन्हें अमानक बीज मिलेगा।
पूरा बैतूल जिला खासकर मुलताई तहसील का अधिकांश भाग महाराष्ट्र सीमा से लगा हुआ है अत: यहॉं कोरोना बीमारी ज्यादा मात्रा में एवं तीसरी लहर पहले आ सकती है इसलिए मुलताई को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाये। यहां सैकड़ों लोग वैक्सीनेशन सेंटर से वापस जा रहे हैं अत: वैक्सीनेशन की पर्याप्त मात्रा में मुलताई को दी जाये।
पूरे बैतूल जिले में खासकर मुलताई तहसील में ब्लैक कोबरा सांप सर्वाधित मात्रा में पाये जाते है अत: बरसात शुरू होने के प्रथम माह में यहां सर्प दंश की घटनाएं अत्यधिक होती है अत: पर्याप्त मात्रा में जिले के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्पदंश के डोज रखे जाये बल्कि इसके लिए 108 के चालक दल के डॉक्टर को प्रशिक्षित किया जाये। सर्पदंश की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत 108 एम्बुलेंश भेजी जाये एवं पीडि़त जनों का इलाज किया जाये।
जिस घर में किसी एक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बना है किन्तु घर के अन्य लोगों का कार्ड नही बन पाया है तो उस घर के सभी लोगों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया जाये।
कोविड-19 से मरने वाले का प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ परिजन परेशान हो रहे है। अत: प्रमाण पत्र जारी करने वाले के प्रमाण पत्र में मृत्यु का कारण स्पष्ट करोना से मृत्यु लिखे।
बिजली कंपनी द्वारा बिजली कंपनी के अधिकारियों को विद्युत चोरी के केश बनाने का टारगेट दे दिया गया है परिणामस्वरूप वह जबरदस्ती विद्युत चोरी के केश बना रहे हैं। जिनके पंप कनेक्शन 3 हार्स पॉवर के है उनकों 5 तथा 5 के कनेक्शन को 7 का बताया जा रहा है। उपभोक्ता बिजली दफ्तर के चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के भी भार वृद्धि के केश बनाये जा रहे हैं खेतों की बिजली रोटेशन के आधार पर नही दी जा रही है। कई हफ्तों तक रोटेशन चेंज नही किया जा रहा है।
विधायक निधि के स्टीमेंट सही समय पर बनकर नही आते हैं तो अन्य कार्यो के कार्य की गति का अंदाजा आप लगा सकते हैं।

