MSc student hangs on the noose: It is a matter of love affair Studying was living on rent.
छिंदवाड़ा के गुलाबरा की गली नंबर 6 में MSc की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। युवती के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें प्रेम प्रसंग में नाकामी की बात लिखी है। वह किराए से रहकर यहां पढ़ रही थी।टीआई मनीषराज भदौरिया के मुताबिक यहां फड़काडे निवास में तामिया की युवती नेहा अरदासपुरी सोनी काॅलेज से एमएससी की पढ़ाई कर रही थी। वह तीसरे माले पर रह रही थी।
रविवार सुबह जब नेहा पानी लाने के लिए रूम से नहीं निकली, तो उसके पड़ोसियों ने मकान मालिक के साथ दरवाजा खटखटाया। रूम के अंदर से आवाज नहीं आई। बाद में पुलिस ने उसके परिजनों के साथ दरवाजा तोड़ा, तो वह फंदे पर लटकी मिली।
सुसाइड नोट में लिखा- प्रेम प्रसंग में हो गई नाकाम
नेहा के कमरे से एक चार लाइन का सुसाइड नोट भी मिला है। उसने लिखा है, वह प्रेम प्रसंग में नाकाम रही। उसके परिजनों ने भी उसका साथ नहीं दिया। इसके कारण वह ऐसा कदम उठा रही है। फिलहाल, पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस की मानें, तो नेहा ने बीती रात सुसाइड किया है। इसकी जांच जारी है।

