Nagdwari fair postponed. Nagdwari fair will not be held this year due to Corona epidemic.
बैतूल। अपर कलेक्टर होशंगाबाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार होशंगाबाद जिले में वर्तमान में धारा 144 लागू होने एवं कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप होशंगाबाद की 23 जुलाई 2021 को आयोजित बैठक में पचमढ़ी स्थित नागद्वारी मेला स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त 2021 को नागपंचमी पर्व है तथा इस पर्व पर होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में नागद्वारी मेला आयोजित होता है, जिसमें प्रदेश के बैतूल, हरदा, बालाघाट, नरसिंहपुर, रायसेन, सीहोर, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा जिले व महाराष्ट्र राज्य के जिले जैसे नागपुर, अमरावती, वर्धा, पुणे, जलगांव, अकोला व अन्य जिलों से अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुगण आते हैं।

