Plantation done in the electricity distribution center of village Saikheda under the aegis of Suryaputri Maa Tapti Lokseva Trust Multapi
मां ताप्ती प्रकटोत्सव 2021 के अंतर्गत बुधवार को विद्युत वितरण केन्द्र में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें 11 पौधे रोपे गये। जानकारी अनुसार वितरण केन्द्र की सुंदरता बढ़ाने हेतू स्टाप द्वारा उद्यान स्वरुप कायाकल्प किया जा रहा है। जिसमें मुख्यरुप से विद्युत विभाग के जेई पी.आर. सिरसाम, थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे, ग्राम पटेल योगेन्द्र देशमुख, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश हिंगवे, ग्राम प्रधान मंदा वट्ठी, न्यास के विशाल डोंगरे, योगेश सातव व ग्राम से हरि माकोड़े, दीनू पवांर, करण कोसे, नितिन सोनी, चेतन साहू, राहुल देशमुख विद्युत वितरण केन्द्र के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। न्यास के विशाल डोंगरे, योगेश सातव ने बतलाया कि साईखेड़ा क्षेत्र में लगातार वृक्षारोपण व पर्यावरण जागरुकता के कार्यक्रम किये जा रहे है। जिसमें सभी ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। केन्द्र के स्टाफ ने रोपित पौधो की देशभाल की समस्त जिम्मेदारी संकल्प स्वरुप ली है।

