Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई थाना परिसर में विज्ञान एवं स्वास्थ्य जागरूकता वर्ष के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण।

Humdard (HDN) latest hindi news updates multai.

Plantation done under Science and Health Awareness Year in Multai police station premises.





थाना प्रभारी एवं स्टाफ की उपस्थिति में लगाए गए 11 पौधे

मुलताई - राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली एवं साइंस सेंटर (ग्वा.) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विज्ञान एवं स्वास्थ्य जागरूकता वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब मुलताई में बने नए थाना परिसर में 11 पौधे लगाए गए। इस दौरान विशेष रूप से थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी एवं समाजसेवी रवि हारोड़े उपस्थित रहे। आयोजन के विषय में थाना प्रभारी सोलंकी ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आम लोगों तक स्वास्थ, पर्यावरण एवं विज्ञान के विषय में समझ बन सके इसको लेकर महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए  आज 11 पौधे परिसर में लगाए गए। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर जब यह पौधे वृक्ष का रूप धारण करेंगे तब यह पर्यावरण सहित मानव समाज के लिए तो उपयोगी सिद्ध होंगे वही थाना परिसर में आने वाले फरियादी भी इसकी छांव में बैठ सकेंगे। आयोजन में उपस्थित यश कार्यक्रम के जिला समन्वयक अनीश नायर ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत नगर में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों में यहां जगह उपलब्ध होगी वहां वृक्षारोपण करने की रूपरेखा बनाई गई है जिसके परिपालन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad