The husband first slit his own throat and then sent the photo to his wife. Referred to Betul.
मुलताई। बोरदेही क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जहा नागपुर निवासी संदीप पिता लोकचंद पटले जो कि बोरदेही के पास तरोडा अपने ससुराल आया था, उसने बेल नदी के पास अपना गला काट लिया, गला कांटने के बाद उसने फ़ोटो खिंच कर अपनी पत्नी को व्हाट्सएप की। जानकारी लगते ही तत्काल ससुराल वाले पुलिस लेकर मौके पर पहुचे और संदीप को गम्भीर अवस्था मे मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया नहा प्राथमिक उपचार कर टांके लगाने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पति के गला काटने की क्या वजह थी इस बारे में अभी कुछ साफ नही हुआ है। फिलहाल हालत नाजुक बनी हुई है।


