The pickup collided with the pole uncontrollably, the pole fell on the pickup, minor injury to the driver conductor.
प्रभात पट्टन। सोमवार शाम करीब 4 बजे अचानक पट्टन में तनीषा पेट्रोल पम्प के पास बस्ती के अंदर जाने वाले रोड़ पर सड़क दुर्घटना घटी, जिसमे बताया जा रहा है कि उक्त पिकअप को ट्रक ने साइड लेते समय कट मार दी जिसके चलते पिकअप अनियंत्रित होकर खम्बे से टकरा गई, गलिमत यह रही कि इस हादसे में कोई गंभीर घायल नही हुआ, ड्राइवर कृष्णा पिता सुरेश साहू उम्र 19 वर्ष और कंडक्टर को मामूली चोट आई।
ड्राइवर को मामूली चोट होने के कारण 108 से ईएमटी मनोज साबले एवं पायलट संतोष माटे ने प्रभात पट्टन हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

