Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

2 अगस्त से 3 अगस्त को प्रातः 8 बजे तक की जानकारी अनुसार वर्षा ।

 प्रदत्त जानकारी अनुसार प्रदेश में 2 अगस्त से 3 अगस्त को प्रातः 8 बजे के मध्य शिवपुरी जिले में 470 MM,गुना जिले में 270 MM,श्योपुर जिले में 215 MM,अशोकनगर जिले में 180  MM,विदिशा जिले में 90  MM,मुरैना जिले में 80  MM,ग्वालियर जिले में 72 MM तथा दतिया जिले में 66  MM वर्षा हुई।



मणिखेड़ा डेम में (सिंध प्रोजेक्ट अटल सागर) में वॉटर लेवल 346.15 मीटर एवं मोहिनी पिकअप वियर नरवर में वॉटर लेवल 275.35 मीटर हो जाने के कारण मणिखेड़ा के 10 गेट से 10,800 CUMECS एवं नरवर के 23 गेट से 12,168 CUMECS पानी छोड़ा गया।


शिवपुरी जिले  स्थित दिनांक 2 अगस्त को बरखेड़ी, रायपुर, सिलपेडी, हर्रई, अनकुर्सी सहित 5 ग्रामों में बाढ़ की स्थितियों निर्मित हो गई।



पार्वती नदी के जल तथा उसके बेकवॉटर से शिवपुरी जिले के सिलपडी, हर्राई, रायपुर मगरोनी, बरखेडी तथा शिवपुरी जिले में नरवर, कोलारस, बुची, मगरौनी, मोहना, सुखाया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में 7 एस.डीआर.एफ. की टीमों ने बचाव कार्य किया गया। 


श्योपुर जिले के मानपुर, ग्वालियर के चांदपुर, भितरवार तथा दतिया जिले के हिनौतिया, लमकनागांव ग्रामीणक्षेत्र बाढ से ग्रसित हुए। प्रदेश में 1,474 गाँव बाढ़ /अतिवृष्टि से प्रभावित हुए।

श्योपुर जिले में विजयपुर, मानपुर, इकलौद, वीरपुर, मंगेली आदि ग्रामीण क्षेत्रों में 5 एस.डी.आर.एफ. की टीमें, दतिया जिले में हिनौतिया एवं लमकना ग्रामीण क्षेत्रों में 2 एस.डी.आर.एफ. की टीमें एवं ग्वालियर में डबरा, भितरवार के ग्रामीण क्षेत्रों में 3 एस.डी.आर.एफ. की टीमें तैनात की गई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad