Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

9 साल की दलित बच्ची से गैंगरेप औऱ हत्या के बाद शव जलाने से आक्रोश। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पहुचे पीड़ित परिवार से मिलने।

Anger over burning of dead body after gang-rape and murder of 9-year-old Dalit girl. Bhim Army Chief Chandrashekhar reached the victim's family.


दलित बच्ची से बलात्कार-राहुल गांधी-चंद्रशेखर रावण-स्वरा भास्कर सही विभिन्न सगंठनो ने उठायी आवाज़ देश की राजधानी दिल्ली में हाथरस जैसे जघन्य कांड की शिकार हुई 9 साल की दलित बच्ची आज केजरीवाल और राहुल गांधी मिलेंगे बच्ची के परिजनों से

👉कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उस नाबालिग लड़की के परिवार से मिलेंगे जिसकी इस हफ़्ते कथित रूप से बलात्कार, हत्या कर दी गई और उसके माता-पिता की सहमति के बिना ओल्ड नांगल श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया।




दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ अत्याचार और हत्या की भयानक घटना हुई है। हमारी टीम मौक़े पर है। ये मेरा अपना परिवार है। वह मेरी बहन थी। कल मैं खुद पीड़ित परिवार से मिलने जाऊंगा। न्याय होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) August 2, 2021


👉देश की राजधानी दिल्ली में हाथरस जैसे जघन्य कांड की शिकार हुई 9 साल की दलित बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद दिल्ली के नांगल गांव पहुंचे। आज़ाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी।

चंद्रशेखर ने सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन भी किया और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। इस दौरान उनके हाथ में ‘दोषियों को फांसी दो’ का पोस्टर था।

आरोप है कि एक 9 साल की दलित बच्ची के साथ पुजारी और उसके साथियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और फिर सबूतों को मिटाने के लिए उसकी हत्या कर शव को जला दिया। इस वारदात के बाद से बहुजन समाज आक्रोशित है और लगातार विरोध दर्ज करवा रहा है।

👉कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा दलित की बेटी भी देश की बेटी है.

दलित की बेटी भी देश की बेटी है।

 pic.twitter.com/CdbWkCwePP

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 3, 2021


आपको बता दे की शुरू में इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही थी. लेकिन लोगों के दबाव के कारण इस घटना को अंजाम देनेवाले पुजारी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.  दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डीसीपी इंजीत प्रताप सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों की पहचान श्मशान के 55 वर्षीय पुजारी राधेश्याम और सलीम, लक्ष्मी नारायण और कुलदीप के रूप में हुई है

👉दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना की निंदा करते हुए लिखा है-दिल्ली में 9 साल की मासूम के साथ हैवानियत के बाद हत्या बेहद शर्मनाक है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की ज़रुरत है। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए। कल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा हूं, न्याय की इस लड़ाई में परिवार की हर संभव मदद करेंगे।

दिल्ली में 9 साल की मासूम के साथ हैवानियत के बाद हत्या बेहद शर्मनाक है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की ज़रुरत है। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए।

कल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा हूं, न्याय की इस लड़ाई में परिवार की हर संभव मदद करेंगे।

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 3, 2021


👉वही प्रो दिलीप मंडल ने लिखा है बलात्कार की शिकार अगर SC समुदाय से हो तो ये सिविल सोसायटी वाले कहाँ मर जाते हैं? इनकी सिविल सोसायटी का मतलब क्या है?

बलात्कार की शिकार अगर SC समुदाय से हो तो ये सिविल सोसायटी वाले कहाँ मर जाते हैं? इनकी सिविल सोसायटी का मतलब क्या है? https://t.co/BICzq1VxwF

— Dilip Mandal (@Profdilipmandal) August 3, 2021


👉इस घटना पर ट्वीट करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘शर्मनाक, औरतों और बच्चियों के प्रति होने वाले ये धिनौने अपराध आखिर कब रुकेंगे? 

Shocking, shameful!!!!!! When will these inhuman crimes against women and children stop?!? 🥺 https://t.co/gsEWHcLL0V

— Swara Bhasker (@ReallySwara) August 3, 2021


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad