Accident happened at railway station, young man injured after falling from train. Referred to Multai Hospital, Betul by auto. watch video
मुलताई। नगर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर 3 बजे करीब नागपुर से भोपाल की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक ट्रेक पर गिर गया जिसके चलते उसे गंभीर चोट आ गयी। ट्रेक पर युवक के गिरने की सूचना मिलते ही स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मीयो एवं अन्य युवकों में उसे तत्काल ट्रेक से उठाया और एंबुलेंस को बुलाया। लेकिन करीब 30 मिनट तक एंबुलेंस नही आने पर युवक को ऑटो से मुलताई सरकारी अस्पताल लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 40 वर्षीय नागपुर गाँधीबाग निवासी युवक जिसका नाम बंटी पिता कृष्णराव सातपुते है वह अचानक ट्रेन से गिर कर ट्रेक पर आ गया। जिसके चलते उसे सिर में गंभीर चोट आ गयी। जिसे मुलताई के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल जिले चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
ऑटो चालक मोहन पवार ने बताया कि युवक के गिरने की सूचना एंबुलेंस को दी गयी लेकिन करीब 30 मिनट के लंबे इतंजार के बाद एम्बुलेंस नही आने की दशा में ऑटो से ही घायल युवक को रेलवे कर्मचारी की सहायता से अस्पताल छोड़ा।

