Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

अलीगढ़ का नाम होगा 'हरिगढ़', जिला पंचायत ने भेजा शासन को प्रस्ताव

Aligarh will be named 'Harigarh', District Panchayat sent proposal to the government





लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब अलीगढ़ का नाम भी बदल सकता है। इस संबंध में जिला पंचायत की बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलकर 'हरिगढ़' रखे जाने का प्रस्ताव पास किया गया है। प्रस्ताव पास करने के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।


अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक के दौरान पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में उनके सुझाव मांगे गए तो सभी नेताओं ने अपनी सहमति दर्ज कराई साथ उन्होंने इस मामले में सहयोग का आश्वासन भी दिया।


बताया जाता है कि बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य केहरी सिंह और उमेश यादव ने अलीगढ़ जिले का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने बैठक कर अपनी सहमति दर्ज कराई। उल्लेखनीय है कि यूपी की योगी सरकार इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर चुकी है।

📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad