Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतूल ज़िले में राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल का दौरा ।

  बैतूल ज़िले में राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल का दौरा कार्यक्रम

राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल मंगलवार 03 अगस्त को प्रात: 11 बजे गेस्ट हाउस भौंरा पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे जिले के ग्राम बाचा पहुंचकर यहां कल्याणकारी योजनाओं/कार्यों एवं पौधरोपण कार्य की समीक्षा करेंगे। श्री पटेल दोपहर 12.30 बजे ग्रामीणों के साथ भोजन करेंगे। दोपहर एक बजे से 1.30 बजे तक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। दोपहर 1.45 बजे शाहपुर पहुंचेंगे एवं यहां नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य भवन की विजिट करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 2.15 बजे गेस्ट हाउस भौंरा पहुंचेंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 2.30 बजे भौंरा गेस्ट हाउस से तवा डेम के लिए रवाना होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad