Teachers planted saplings at High School Dehgud on the 111th birth anniversary of Bharat Ratna, the great social worker Mother Teresa
आठनेर से HDN न्यूज के लिए अनूप शिंदे की खबर
आठनेर । महान समाजसेवीका पदमश्री और भारत रत्न से सम्मानित संत मदर टेरेसा की 111वी जयंती तहसील आठनेर के शासकीय हाईस्कूल देहगुड़ में मनायी गई । इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा संत मदर टेरेसा के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और मोमबत्ती प्रज्वलित कर उनके योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक लीलाधर नागले ने कहा कि मदर टेरेसा ने अपने द्वारा जीवन काल के दौरान लगातार 46 वर्षों से अधिक समय तक नर सेवा, मानव सेवा करते एक अनेकों ऐतिहासिक कार्य किये जो कि अविस्मरणीय, अतुलनीय है।
दलितों, पीड़ितों की सेवा में भी वे अग्रणी रही। सामाजिक सरोकारिता के कार्यो के कारण उन्हें भारत देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि आजीवन सेवा समर्पण की भावना से कार्य करने की सीख हमें मदर टेरेसा से सीखने को मिलती है।
भारत रत्न मदर टेरेसा की 111वी जयंती के इस अवसर पर शासकीय हाईस्कूल देहगुड़ के प्रांगण में वृहद रूप में पौधारोपण करते समय प्राचार्य राजेंद्र कुमार दुबे, व्याख्याता तिलक सोलंकी, शिक्षक लीलाधर नागले, रियाज मोहम्मद कुरेशी, रामकुमार भरतपुरे, प्रफुल्ल जोशी, राजकुमार रसूले, रमेश कुमार विश्वकर्मा, दीनदयाल झाड़े, खेमराज देशमुख, दिलीप जगताप, मोना सोनी, सरिता नर्रे, सावनया निरापुरे, मारुति बावने सहित शिक्षक साथी मौजूद रहे।
📱 HDN News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।

