Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

विश्व हिंदू परिषद कि जिला बैठक सम्पन्न । संगठन में ही शक्ति है:दंडोतिया



खरगोन शक्ति को जब तक संगठन का रूप नहीं देंगे तब तक शक्ति सही दिशा में कार्य नहीं करेगी ओर हम सकारात्मक परिणाम से वंचित रहेंगे अतः शक्ति को शक्ति बनाए रखने हेतु हमे शक्ति को संगठन का रूप देना होगा क्योंकि संगठन में ही शक्ति है।उक्त उदगार विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री नंददास जी दंडोतिया ने विहिप जिला बैठक में व्यक्त किए।
विहिप जिला प्रचार प्रमुख दीप जोशी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद जिला खरगोन कि बैठक शुक्रवार प्रातः 11 से साय 5 के मध्य  वृक्षतीर्थ मां गायत्री मंदिर खंडवा रोड ग्राम महरजा में सम्पन्न हुई।बैठक के प्रथमसत्र में अभ्यास वर्ग जिला संगठन मंत्री अतिशय जोशी द्वारा लिया गया और विभाग मंत्री  संदीप राठौड़ द्वारा आगामी तीन माह में मनाए जाने वाले कार्यक्रम कि विस्तृत जानकारी दी गई। 


जिला बैठक को विहिप प्रांत   सह मंत्री श्री विनोद शर्मा, प्रांत सेवा प्रमुख गिरधारी लालजी , प्रांत संयोजिका ममता सावनेर ने भी संबोधित किया।बैठक में     मनीषा सुग्नघी ने गीत लिया ओर बैठक का संचालन जिला मंत्री विवेक सिह तोमर ने किया। 
जिला बैठक में भोजन सत्र पश्चात द्वितीय सत्र में खरगोन जिले के पदाधिकारी ओर जिले के 8 प्रखडो कि ईकाई के पदाधिकारियों हेतु कार्यकर्ताओं का नियोजन किया गया।
उक्त बैठक में प्रांत गौ रक्षा प्रमुख मनोज वर्मा, विभाग सह मंत्री पंकज झवर, जिलाअध्यक्ष मोहन शर्मा, जिला संयोजक आंनद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ममता सुगनधी,विभाग संयोजिका दुर्गा वाहिनी आचल गुप्ता, सहित जिले एवम प्रखड़ों के अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad