Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

प्रतिबंध के बावजूद ऑटो से हो रही आवाजाही। यह अनदेखी कहीं भारी न पड़ जाए।

Despite the ban, the movement of autos. Don't let this neglect become overwhelming.




महाराष्ट्र से बेरोकटोक जारी है ऑटो के जरिए लोगों का मुलताई आना जाना.

मुलताई जब से वैश्विक महामारी कोविड-19 ने अपने पैर पसारे है तबसे ही महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच चलने वाली सारी बसों के पहिए मानो थम से गए हैं.

फिर भी महाराष्ट्र से लोगों का मुलताई में आना-जाना लगातार जारी है.

कहने को तो गोंनापुर चौकी पर पुलिस द्वारा आने जाने वालों की जांच कर एंट्री की जा रही है, उसके बाद भी वरुड महाराष्ट्र से ऑटो वाले सवारियों को लेकर मुलताई पहुंच रहे हैं.

सूत्रों की माने तो यह ऑटो चालक खड़की पांढरी पाबल मार्ग से चोरी चुपके लगातार सवारियों का परिवहन करते नजर आ रहे हैं.
वरुड से मुलताई डेढ़ सौ रुपए सीट के हिसाब से ऑटो चालक सवारियों को लेकर मुलताई आ रहे हैं
 गुरुवार के दिन मुलताई में कोविड-19 के पहले साप्ताहिक बाजार लगता था, लेकिन अब अघोषित बाजार लगने से महाराष्ट्र के व्यापारी एवं महाराष्ट्र के लोगों का बेरोकटोक आवागमन जारी है.

 इस तरफ शासन प्रशासन को ध्यान देना होगा अन्यथा स्थिति भयावह हो सकती है. इसके पहले भी इस मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी जा चुकी है।

📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad