difference between the two doses of Covishield will be less, decision may be taken soon: Sources
Covid-19 वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा था कि कोविशील्ड वैक्सीन Covishield vaccine की दोनों डोज Dogse के बीच गैप को कम किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह अंतर 45 साल या फिर उससे अधिक आयु के लोगों के लिए ही कम किया जाएगा.
नई दिल्ली 27 अगस्त। कोरोना Corona की तीसरी लहर Third Wave की आशंकाओं के बीच कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों खुराकों khurak के बीच के अंतर को कम किया जा सकता है. एक अधिकारी ने बताया, “कोविशील्ड की दो खुराक के बीच खुराक के अंतर को कम करने पर विचार किया जा रहा है और एनटीएजीआई में इस पर आगे चर्चा की जाएगी.”
इस महीने की शुरुआत कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा था कि कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज के बीच गैप को कम किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह अंतर 45 साल या फिर उससे अधिक आयु के लोगों के लिए ही कम किया जाएगा.
यह फैसला वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर किया जाएगा. फिलहाल सभी वयस्कों को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद दूसरा टीका 12 से 16 सप्ताह के गैप पर लग रहा है.
एक्सपर्ट्स का कहना था कि पहली डोज से एंटीबॉडीज ज्यादा जनरेट होती हैं। ऐसे में दूसरी डोज देरी से दी जानी चाहिए ताकि पहली वाली खुराक अपना काम कर सके. हालांकि केंद्र सरकार की ओर से गैप बढ़ाए जाने के कुछ दिनों बाद ही एक नई स्टडी आई थी. इसमें कहा गया था कि कोविशील्ड की पहली डोज से ज्यादा एंटीबॉडीज बनने का अनुमान पूरी तरह से सही नहीं था.
📱 HDN News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।

