meeting of Vishwa Hindu Parishad Bajrang Dal concluded at the district headquarters. District executive announced
बैतूल विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की विभाग बैठक बैतूल में संपन्न हुई जिसमे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री भाईसाहब खगेंद्र जी भार्गव,प्रांत मंत्री गोपाल जी सोनी प्रांत गौरक्षा प्रमुख विभाग संयोजक कृष्णकांत गावंडे विभाग मंत्री प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी मुख्य रूप से उपस्थित हुए प्रांत संगठन मंत्री द्वारा आगामी कार्यक्रमों की एवम संगठन के बारे में जानकारी देते हुए मुलताई जिले में कोरोना काल के समय में किए गए सेवा कार्य की प्रशंसा की एवम कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर कार्यकताओं को मार्गदर्शन दिया एवम प्रांत मंत्री द्वारा पिछले 6 माह का वृत लिया गया एवम प्रांत बैठक भोपाल में मुलताई जिले के जिला कार्यकारणी की घोषणा की गई थी जिसे प्रांत मंत्री द्वारा वाचन कर दायित्व की घोषणा की जिसमे जिला मंत्री गगन साहू मुलताई जिला अध्यक्ष राजेश धोलेकर आमला ,जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पाठक, मुलताई,जिला उपाध्यक्ष सुनील भारद्वाज, सारणी जिला संयोजक वतन मिश्रा, सारणी जिला सह संयोजक ऋषि साहू मुलताई गौरक्षा प्रमुख कृष्णा पवार, जिला महाविधालय प्रमुख पिंटू प्रजापति,जिला सुरक्षा प्रमुख लक्ष्मीकांत पांडे मुलताई एवम अन्य दायित्व की घोषणा की गई जिला मंत्री गगन साहू द्वारा पिछले 6 माह में किए गए कार्यों का वृत देकर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई प्रेषित की एवम प्रांत एवम विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

