Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जेल में बंद कैदी ने किया सुसाइड। उपजेल केबॉथरूम में चादर के फंदे से लटका मिला, नाबालिग से रेप के बाद हत्या के मामले में था बंद।

Prisoner in jail committed suicide. Found hanging from the noose in the bathroom of the Upjail, was closed in the case of murder after raping a minor.


लखनादौन सब जेल।
लखनादौन सब जेल।



सिवनी की लखनादौन उप जेल में विचाराधीन कैदी ने फांसी लगा ली। वह नाबालिग से रेप के बाद हत्या के मामले में बंद था। ​​​लखनादौन टीआई केएस मरावी ने बताया, कैदी अर्जुन मर्सकोले बॉथरूम गया और काफी देर तक नहीं लौटा। तब दूसरे कैदियों ने बाॅथरूम में जाकर देखा तो वह चादर के फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने जेल कर्मियों को इसकी सूचना दी। वह एक साल से जेल में बंद था।


दुष्कर्म के बाद नाबालिग की कर दी थी हत्या

कैदी अर्जुन मर्सकोले ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन था। वह एक साल से यहां बंद था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



नागपुर में ऑटो ड्राइवर था

अर्जुन मर्सकोले लखनादौन के ग्राम सहसना का रहने वाला था। नागपुर में ऑटो चलाता था। साल 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान जब वह वापस अपने गांव आया तो पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम के साथ हैवानियत कर उसकी हत्या के मामले में आरोपी था। उसके खिलाफ धारा 302, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत लखनादौन कोतवाली में प्रकरण दर्ज किया गया था।



शव वाहन नहीं होने के चलते ऑटो में ले जाना पड़ा शव

लखनादौन में शव वाहन नहीं होने के कारण शव को पीएम के बाद ऑटो में सहसना गांव ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से शव वाहन की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण अक्सर लोग शव को ऑटो में ही ले जाते हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad