Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

खास खबर - रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने जाने वाली बहनों से दीक्षित बस में नही लिया जाता किराया। 5 साल पहले शुरू की थी फ्री सेवा।

Rakshabandhan, fare is not taken from sisters going to tie Rakhi in Dixit bus. Free service was started 5 years ago.






टिकिट के पैसे कम थे तो कंडक्टर ने बस से उतारा, बस मालिक को पता चला तो बहनों को दिया ये तोहफा... 

होशंगाबाद। होशंगाबाद में निजी बस ऑपरेटर ने जिले की बहन-बेटियों को बड़ी सौगात दी है। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने इटारसी से पिपरिया व होशंगाबाद से सारणी बस में 22 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन फ्री यात्रा कर सकेंगी।

दीक्षित बस सर्विस जनशताब्दी के बस ऑपरेटर अरुण दीक्षित ने बताया कि 5 साल पहले बस स्टैंड के मंदिर पर एक महिला रो रही थी किसी बस के कंडेक्टर ने महिला के पास टिकट के 10 रूपए कम होने की वजह से महिला को बस से नीचे उतार दिया था। महिला को रोते हुए देख अरुण दीक्षित ने महिला से पूछा की बहन आप क्यों रो रही हो महिला ने बताया की भैया मेरे पास बस टिकट के 10 रूपए कम होने से बस से नीचे उतार दिया था जिसकी वजह से मैं मेरे भाई को राखी बांधने नहीं जा सकी।

बस ऑपरेटर अरुण दीक्षित ने बताया कि में रक्षाबंधन के दिन सभी बहन-बेटियों को नि:शुल्क यात्रा कराता हूं। उन्होंने बताया कि इस पुण्य नि:शुल्क कार्य को लगभग 4 -5 साल हो गए है क्योंकि एक महिला को बस स्टैंड पर रोते हुए देख महिला से पूछा कि बहन आप क्यों रो रही हो तो महिला ने बताया कि मेरे पास टिकट के 10 रूपए कम होने की वजह से मुझे कंडक्टर ने बस से उतार दिया। उस महिला की ये सब बाते सुनकर मुझे बड़ा दुःख हुआ इसलिए मैंने संकल्प लिया कि हर साल रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहन-बेटियों से कोई भी कंडक्टर पैसे नहीं लेंगे। रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार पर सभी के लिए नि:शुल्क यात्रा रहेगी।


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad