Saved his life by operating the injured serpent. In Ubhegaon, a serpent of cobra species was found in an injured condition.
छिंदवाड़ा में एक कोबरा प्रजाति की नागिन घायल अवस्था में मिलने की खबर आ रही है। जिसका ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई। प्राप्त जानकारी अनुसार उभेगाव में रहने वाले शेष कुमार जैन के यहां रविवार देर रात को एक कोबरा प्रजाति की नागिन निकली थी। जिसके गले के पास चोट के निशान थे , जिसे सर्प मित्रों की मदद से तत्काल पशु चिकित्सालय लाया गया ।
जहां पर पशु चिकित्सा प्रभारी एचजी पक्षवार के निर्देशन में डॉक्टर अंकित मेश्राम ने घायल कोबरा नागिन के घाव वाले हिस्से पर लोकल एनिस्थिसिया देकर उस पार्ट को शून्य कर इलाज शुरू किया। घाव वाले पार्ट में टांके लगाने के क्रीम लगाने के बाद घायल नागिन कोलैप्स न हो इसलिए फीडिंग ट्यूब से पानी पिलाया गया। चिकित्सकों का कहना है कि यदि 1 घंटे देरी होती तो नागिन की जान भी जा सकती थी।
कोबरा प्रजाति की थी नागिन
पशु चिकित्सक अंकित मेश्राम के मुताबिक घायल नागिन की उम्र लगभग 1 साल है इस प्रजाति का सांप बहुत जहरीला होता है । यह काटने के बाद विष की थैली से विष छोड़ता है।
सर्वोदय अहिंसा अभियान के दीपक राज जैन और सर्प मित्र राहुल राहंगडाले घायल नागिन को सही समय पर इलाज के लिए ले आए नही तो तो इसको जान भी जा सकती थी। उपचार के बाद नागिन को जंगल मे छोड़ दिया गया।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
