Silver Statue of Prime Minister Narendra Modi, the cost of the idol weighing 150 grams is 11 thousand rupees, made by a bullion trader in Indore.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के आकर्षण को देखते हुए इंदौर के एक सराफा कारोबारी ने उनकी चांदी की मूर्तियां बनवाकर बाजार में बिक्री के लिए पेश की हैं। एक मूर्ति का वजन 150 ग्राम है और कीमत रखी गई है 11 हजार रुपये।
इंदौर के प्रसिद्ध सराफा बाजार के कारोबारी निर्मल वर्मा ने मोदी मूर्तियों का कारोबार शुरू किया है। वे चांदी के बड़े कारोबारी हैं। उन्होंने पीएम मोदी की इन मूर्तियों को अलग अलग मुद्राओं व व उनके कुर्तों की डिजाइन के अनुसार बनवाया है। दरअसल वे पीएम मोदी के बड़े प्रशंसक व भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं।
मोदी के सिक्के भी बेच रहे
कारोबारी वर्मा पहले से पीएम मोदी के नाम व तस्वीर अंकित चांदी के सिक्के बेच रहे हैं। वे भाजपा के 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' अभियान से भी जुड़े हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के ज्वेलर्स के पास पीएम नरेंद्र मोदी की चांदी की मूर्तियां देखीं। इस पर उन्होंने अपना ऑर्डर देकर ये मूर्तियां बनवाईं।
वर्मा के अनुसार पीएम मोदी की ये मूर्तियां चांदी की बनवाई हैं। एक मूर्ति का वजन 150 ग्राम और ऊंचाई सात इंच है। ये पीएम की विभिन्न मुद्राओं वाली हैं। वर्मा चांदी के मोदी नोट व सिक्के भी बेचते हैं। दिवाली, धनतेरस, पुष्य नक्षत्र पर इनकी अच्छी बिक्री होती है। वर्मा चाहते हैं कि वे जल्दी ही पीएम मोदी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें चांदी की मूर्ति भेंट करें।
पीएम मोदी के प्रशंसकों की देश में बड़ी तादाद है। इसलिए पहले उनके कुर्ते व फिर जैकेट खूब फैशन में आए। हाल ही में पुणे में उनके एक प्रशंसक ने उनका मंदिर बनवाया है और अब चांदी की मूर्तियां आ गई हैं।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे।
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

