Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

तहसीलदार का रीडर 50 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार। तहसील कार्यालय पर लोकायुक्त का छापा।

Tehsildar's reader arrested while taking bribe of 50 thousand. Lokayukta raids on Tehsil office.



 निवाड़ी।(HDN न्यूज़ ) मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए एक तहसीलदार रीडर को 50 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम प्रदीप बबेले बताया जा रहा है. जो तहसील में तहसीलदार रीडर के पद पर तैनात हैं.


दरअसल पूरा मामला जिले के ओरछा तहसील का है. जहां फरियादी महेश यादव ने सागर लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उससे कृषि भूमि के नामांतरण पर मिले स्टे आर्डर को रिकॉर्ड में दर्ज कराने के एवज में पचास हजार रुपए की मांग की जा रही है. मामले पर सागर लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए के साथ आरोपी प्रदीप बबेले को पकड़ा है.


लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया कि ओरछा में तहसीलदार रीडर को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है. आवेदक महेश यादव से नामांतरण स्टे ऑर्डर दर्ज कराने के एवज में घूस मांगी जा रही थी. जिसकी तस्दीक की गई, जो सही पाया गया. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews


अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148


♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

https://chat.whatsapp.com/GQUcttTzrCyLOGenarAvE3 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad