To save the sugarcane bari from wild boar, the current wire took the life of the young man, the body of the young man was found in Motipur village of Chicholi police station.
थाना चिचोली जिला बैतूल ग्राम मोतीपुर कोचा कच्चा पहाडी मे मिले शव और दिनांक 21.07.21 से लापता युवक की मौत की गुत्थी सुलझी मृतक शेख रईश पिता शेख कासम उम्र- 25 साल नि- मोतीपुर चिचोली का घटना दिनांक 21.07.21 की रात अपने खेत की जागल से लापता हो गया था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके भाई शेख अलीम के द्वारा दिनांक 23.07.21 को थाना चिचोली मे दर्ज कराई गई थी जो रिपोर्ट पर गुमशुदगी क्रमांक 52/21 दर्ज कर गुमशुदा शेख रईश की पता तलाश परिजनो व पुलिस के द्वारा की जा रही थी जो गुमशुदा शेख रईश का शव दिनांक 08.08.21 की शाम उसके गांव मोतीपुर की कोंचा कच्चा पहाडी मे झाडियो की आड मे पड़ा मिला जिसकी पहचान परिजनो के द्वारा कपडो आदि के आधार पर शेख रईश के शव के रूप में की गई जो लापता मृतक शेख रईश के शव की बरामदगी उपरांत मृतक के भाई शेख अलीम की सूचना पर थाना चिचोली मे मर्ग क्रमांक 86/21 धारा 174 जाफो का कायम कर मर्ग जांच की गई । घटना व घटनास्थल दोनो संदिग्ध प्रतीत होने से पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री शिमाला प्रसाद के निर्देश पर एसडीओपी शाहपुर श्री महेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के कारणो व आरोपियों की पतारसी हेतु थाना पुलिस को दिशानिर्देश दिये गये । मृतक के परिजनो व साक्षियो से पूछताछ तथा संभावित कारणो व पहलुओ के आधार पर थाना चिचोली पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच करते हुये चिन्हित किये गये संदेहियो से हिकमतअमली से पूछताछ की गई जो संदेही रामसिंग धुर्वे , सुनील कवडे ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना स्थल के नजदीक स्थित गन्नाबाडी खेत के मालिक पन्नू यादव के गन्नाबाडी के खेत मे खूटिया गाडकर तथा जंगली जानवरो का शिकार करने की नीयत से तार लगाकर खेत मे करंट फैला देते थे । दिनांक 21.07.21 को गन्नाबाडी मे लापता हुये शेख रईश की गन्नाबाडी के रास्ते से जाते वक्त करंट लगने से मृत्यु हो गई थी । मृत्यु का पता चलने पर आरोपियो रामसिंग व सुनील ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मृतक शेख रईश के शव को अपने कंधो मे उठाकर गन्नाबाडी खेत के ऊपर कोंचा कच्चा पहाडी मे शव को ले जाकर झाडियो में छिपा दिया था जो मर्ग जांच उपरांत आरोपियो ( 01 ) रामसिंह धुर्वे पिता जंगली धुर्वे उम्र- 35 साल ( 02 ) सुनील पिता फूलचंद कवडे ( 03 ) खेत मालिक पन्नू पिता बारीक राम यादव उम्र -51 साल नि सिंगारचावडी के विरुध्ध अपराध क्रमांक 428/21 धारा 304,201,34 भादवि का पंजीबध्द कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियो की गिरफ्तारी कर घटना के खुलासे मे वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिचोली निरीक्षक अजय कुमार सोनी व उनकी टीम के सउनि विनोद राठौर , सउनि वीरेन्द्र तोमर , प्रआर . संतोष गीद , प्रआर . जाकिर खान , आर . दीलीप , गौतम व तरूण के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️
https://chat.whatsapp.com/GQUcttTzrCyLOGenarAvE3


