The Jan Abhiyan Parishad is giving cooperation in the Corona Volunteers Vaccination.
भैंसदेही। जन अभियान परिषद एवं जनपद पंचायत भैंसदेही के तत्वाधान मे श्री विकास कुमरे ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद भैंसदेही एवं श्री एन॰एस॰ रघुवंशी मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैंसदेही के मार्गदर्शन मे ग्राम पंचायत निपान्या के ग्राम निपान्या मे कोविड-19 का तृतीय बार टिकाकरण अभियान सम्पन्न हुआ ! जन अभियान परिषद एवं कोरोना वालेंटियर शिवचरण बावने के द्वारा ग्राम निपान्या मे लगातार कोरोना की वेक्सीनलगाने हेतु लोगो को जागरूक किया गया। ग्राम निपान्या मे वेक्सिन लगवाने उमड़े ग्रामीण !जिसमे 188 डोज़ उपलब्ध हुये थे !जो की पूरे 188 डोज़ खत्म हो गए ! इस कोरोना महाभियान मे आशा कार्यकर्ता और कोरोना वालेंटियर के द्वारा गाँव मे घूम-घूम कर लोगो को वेक्सिन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया !वेक्सिन लगवाने हेतु ग्रामीण काफी उत्साहित हुए ! जिसमे ANM श्रीमती ज्योति वैध कोरोना वालेंटियर शिवचरण बावने आशा एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग रहा !

