The woman and the old man were being beaten up in front of the police, the police kept watching the spectacle as a mute spectator.
छिंदवाड़ा। वर्तमान समय मे अपराधियों में पुलिस को लेकर कितना खौफ है इसका एक उदाहरण छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के गढ़ा दरयाब में देखने को मिला । दरअसल यहां पुलिस के सामने मारपीट होती रही लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी कार्रवाई करने की बजाय वहां मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते नजर आए। यह पूरा मामला 30 जुलाई का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ा दरयाब में रहने वाली अनुराधा पीपले के साथ उसके पति और ससुराल वाले मारपीट कर रहे थे, जिसे लाने के लिए उसके पिता केशव प्रसाद अनुराधा के ससुराल गए थे तभी अनुराधा के पति ससुर और देवर ने उनके साथ भी मारपीट कर दी । जिसके तुरंत बाद अनुराधा ने डायल 100 को फोन किया , सूचना मिलने के तुरंत बाद डायल 100 भी मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद भी अनुराधा और उसके पिता की यहां बेरहमी से पिटाई होती रही ।
मौके पर महिला और वृद्ध की पिटाई होती रही और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर खड़े रहे। मारपीट कर रहे लोगों में पुलिस को लेकर जरा भी खौफ नहीं दिखा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पुलिस ने 4 आरोपियों पर दर्ज किया मामला
इस सारे मामले में अमरवाड़ा पुलिस ने अनुराधा पीपले की शिकायत पर उसके पति ललित पीपले, ससुर बीरबल पीपले, देवर भोला पीपले और सास सुनीता पीपले पर मारपीट करने की धाराओं के तहत मामला कायम कर लिया है। जबकि अनुराधा के पिता केशव प्रसाद के विरुद्ध उसके ससुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

