Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

अजब गजब कार्यवाही - मोटरसाइकिल सहित आदमी को क्रेन से उठा ले गई ट्रैफिक पुलिस। बाइक सहित हवा में लटका रहा आदमी, देखें वीडीयो।

The traffic police took away the man along with the motorcycle. Watch video.



व्यक्ति बार-बार यह कहता रहा कि उसने गाड़ी नो पार्किंग में नहीं खड़ी की है, इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी नहीं माने।
व्यक्ति बार-बार यह कहता रहा कि उसने गाड़ी नो पार्किंग में नहीं खड़ी की है, इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी नहीं माने।






पुणे के नाना पेठ इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को सवार के साथ ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग टोइंग (उठा कर) कर ले गए। गुरुवार शाम 5 बजे हुई इस घटना की शुक्रवार को तस्वीरें सामने आने के बाद ट्रैफिक डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया है। हालांकि, ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने बताया कि बाइक 'नो-पार्किंग' जोन में खड़ी थी और टोइंग के दौरान बाइक सवार जान बूझकर उस पर बैठ गया।


इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया में सामने आने के बाद अब लोग ट्रैफिक डिपार्टमेंट के काम करने के तरीके पर नाराजगी जता रहे हैं। जिस दौरान बाइक सवार को ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग उठा रहे थे, वह कह रहा था,'सर, मेरी बाइक नो-पार्किंग में नहीं है, मैं दो मिनट के लिए सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। मैंने अपनी बाइक पार्क नहीं की है, मैं तुरंत निकल रहा हूं, कृपया मेरे खिलाफ कार्रवाई न करें।' आरोप यह है कि इतना कहने के बावजूद ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग नहीं माने और व्यक्ति को बाइक के साथ उठा लिया।


वीडियो शूट करने वाले के साथ भी की बदसलूकी
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग अब सवाल पूछ रहे हैं कि अगर गलती युवक की है तो भी क्या इस तरह से उसे बाइक के साथ उठाना सही है। अगर वह गिर जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता? इस मामले को लेकर यह भी आरोप लग रहा है कि इसे शूट कर रहे व्यक्ति के साथ भी गाड़ी उठाने वालों ने बदतमीजी की है।


स्थानीय लोग भी ट्रैफिक डिपार्टमेंट से परेशान हैं
मौके पर मौजूद चश्मदीद अभिजीत धावले ने कहा, 'आम नागरिकों को नानापेठ क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस लगातार परेशान कर रही है। वे हमारी दुकान के सामने से गाड़ी उठाते हैं और कुछ लेने-देने के बाद गाड़ी छोड़कर तुरंत वहां से निकल जाते हैं। ट्रैफिक डिपार्टमेंट के DCP श्रीराम ने कहा, 'नाना पेठ इलाके में हुई इस घटना की डिटेल रिपोर्ट हमने तलब की है। इसकी जांच में अगर कोई दोषी होगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।'


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews


अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 


♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

https://chat.whatsapp.com/GQUcttTzrCyLOGenarAvE3 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad