Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सरपंच सचिवों की शिकायतें आ रही है उन्हें कौए जैसा उल्टा लटकाना पड़ेगा - केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह। कार्यसमिति की बैठक में बिगड़े बोल।

There are complaints of sarpanch secretaries, they will have to hang upside down like a crow - Union Minister Faggan Singh. Bad words in the working committee meeting.







केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने शनिवार को सिवनी जिले के घंसौर में एक विवादित बयान दिया है। यहां आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने सरपंच सचिवों को कौए के जैसे उल्टा लटकाने की धमकी दे डाली। दरअसल केंद्रीय मंत्री कुलस्ते भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे तभी उन्होंने सरपंच सचिवों की लगातार काम न करने की शिकायतों को लेकर यह कह दिया कि यह काम हमारे पास आया है, अब बदमाशी नहीं चलेगी, एक दो को कौवा जैसा टांग दे चाहे सरपंच हो चाहे सचिव हो।

हालांकि इस बयान के तुरंत बाद उन्होंने बात को संभालते हुए यह तक कह डाला कि वे किसी को डरा नहीं रहे हैं । बैठक में मौजूद कुछ लोगों ने कुलस्ते का इस विवादित बयान वाले वीडियो को सोशल मीडिया में जारी कर दिया है, जो खूब वायरल हो रहा हैं।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी फग्गन सिंह विवादित बयान दे चुके हैं। मंडला जिले में उन्होंने एक कार्यक्रम में शराब को लेकर एक बेतुका बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि शराब लोगों के लिए एक बड़ा टॉनिक है और कोरोना के समय में यह बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसके कारण ही देश में शराब का सेवन करने वाले बहुत लोग है।

पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने यह तक दिया था कि कोरोना काल में जब देश और प्रदेश में लॉकडाउन लगा हुआ था।उस दौरान सभी शराब की दुकानें बंद हो गई थी। ऐसे में लॉकडाउन के बाद जैसे ही दुकानें खुलीं, लोगों की भीड़ इसके पीछे भागने लगी। उन्होंने बताया कि शराब राज्य सरकार के लिए रेवेन्यू का एक बड़ा जरिया भी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad