Tribal day celebrated with enthusiasm in village Banur.
मुलताई। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम बानूर के आदिवासीयों ने पूरे हर्षोल्लास से आदिवासी दिवस मनाया। जिस दौरान गांव के अंर्तगत आने वाले मंदिरों मठों पर समाज के भगतों द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। तत्पश्चात ग्राम में शोभायात्रा निकाली गयी। जहां आदिवासी समाज के ग्राम ईकाई के साथ साथ युवाओं व नारिशक्तियों ने भी हिस्सा लिया। जिसमें ग्राम में आदिवासी समाज द्वारा ग्राम में सभी वर्गों से सम्मिलित होने का आह्वान कर सामाजिक समरसता का परिचय दिया। जिस दौरान भगत दसरथ सिरसाम, गौधन इवने, हेमराज इचने, सदन इवने, ने बतलाया की कार्यक्रम में मुन्नालाल उइके, मनीराम सिरसाम, जयराम कुमरे, फकरु, सुखराम उईके, मुन्ना सिरसाम, देवीलाल उइके, कमलेश इवने, अंकित, दीपक धुर्वे, अतीत धुर्वे, छोटेलाल अन्य उपस्थित थे। जहां गाव के विशाल डोंगरे, लालु बडोदे, लक्की डोंगरदिये, अनिल डोंगरे, नामदेव मोहबे ने भी शोभायात्रा में शिरकत की। कोरोना की गाईड लाईन के कारण कार्यक्रम विस्तृत रुप से नही मनाये जाने की चर्चा निरंतर होती रही। सभी ने शोभायात्रा के पश्चात् सभी ने सोमलापूर में स्थित धाम रैय्यतदायी में जाकर माथा टेका। तथा एकदुसरे को आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी।
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

