Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

विजयवाड़ा में 6 वर्षीय बालक 👦 के साथ हैवानियत 👹, पहले किया कुकर्म, फिर प्राइवेट पार्ट में भर दिए मिर्च और कंकड़

Violence with a 6-year-old boy, first committed misdeeds, then peppers and pebbles filled in the private part







विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा (Vijayawada) से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 6 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं. दरिंदे ने मासूम के साथ पहले बलात्कार किया और इसके बाद भी जब उसका जी नहीं भरा, तो उसने मासूम के प्राइवेट पार्ट में कंकड़ और मिर्च भर दी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना विजयवाड़ा में इब्राहिमपट्टनम थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले कोंडापल्ली गांव की है.


6 वर्षीय मासूम खेलने के लिए अपने घर से बाहर निकला था. वहां दरिंदे ने मासूम को कुछ चीज़ दिलाने का लालच दिया और बाद में उसे खेत में ले गया. वहां आरोपी ने मासूम के साथ बलात्कार किया. इस दौरान पीड़ित बेहोश हो गया. रिपोर्ट के अनुसार, होश में आने के बाद किसी तरह मासूम अपने घर पहुंचा. वहां उसके माता-पिता ने देखा कि बच्चे के निजी अंग से खून निकल रहा है. फिर बच्चे से पूछताछ के बाद जब माता-पिता ने उसके निजी अंग को चेक किया तो उसमें से मिर्च और कंकड़ निकले.

बता दें कि पुलिस ने मासूम के साथ हैवानियत के मामले में एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस अभी तक आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी की है. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देना शुरू कर दी है.


📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews

अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप पर पर्सनल न्यूज़ पाने के लिए सम्पर्क करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। 

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad