World Tribal Day celebrated with simplicity in Hathnora village.
बोरदेही- विश्व आदिवासी दिवस पर ग्राम हथनोरा के आदिवासी समाज के लोगों ने बड़ी सादगी के साथ विश्व आदिवासी दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया आदिवासी समाज के बुजुर्गों द्वारा विधि पूर्वक भगवान बिरसा मुंडा पारी को पार लिंगो जी की छायाचित्र पर विधिवत माल्यार्पण कर पूजन पाठ किया गया एवं सभी सम्मान पूर्वक सभी बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया | ग्राम हथनोरा के आदिवासी समाज के युवक नितेन(जोंटी) इवनाती ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर 1875 को वर्तमान झारखंड के राची जिले में उलिहातु गाँव में हुआ था | उनकी माता का नाम करमी हातु और उनके पिता का नाम सुगना मुंडा था | इसी के साथ आज सभी बडे़ बुजुर्गों ने भगवान बिरसा मुंडा के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन पाठ किया जिसके पश्चात बड़े बुजुर्ग महिलाएं बच्चे ने परंपरा अनुसार आदिवासी वेशभूषा एवं छोटे बच्चों ने अपनी वेशभूषा का प्रदर्शन किया एवं आदिवासी नृत्य कर लोगों के प्रति शांति का संदेश दिया जिसके बाद नगर भ्रमण कर विश्व आदिवासी दिवस पर एकता का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से ग्राम हथनोरा से होते हुए चोपना एक साथ पैदल चलकर गाँव एवं नगर का भ्रमण कर सभी को प्रसाद वितरण कर जिसका समापन हथनोरा में किया गया | इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच (ग्राम प्रधान) श्रीमती भागवती धनीराम यदुवंशी सेंगो बाई इवनाती, स्वरस्वती नर्रे,साधना इवनाती, लक्ष्मण मर्सकोले, थुररी मर्सकोले, पंवन भलावी,रामकिशोर उइके, शिवलाल उइके, जगन सिंह नर्रे, चुन्नी उइके एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |
📱 HDN न्यूज़ की हर खरब तुरन्त अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप आज ही डाउनलोड करे ⬇️ https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdn.hdnnews
अपने आस पास की कोई भी खबर हमे भेजने के लिए या अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 8982291148
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें ⬇️

