100% vaccination of Covid 19 first dose in Multai Nagar.
डोर-टू-डोर अभियान चलाकर किया गया टीकाकरण
नगर के बाहर गए लोगों को संपर्क कर कराया जा रहा है टीकाकरण
बैतूल, 16 सितंबर 2021 । कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत जिले में चलाए जा रहे सघन टीकाकरण कार्य में प्रथम डोज में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में मुलताई नगर ने बाजी मारी है। यहां निवासरत टीकाकरण हेतु पात्र 23955 नागरिकों के प्रथम डोज का शत प्रतिशत टीकाकरण कर दिया गया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नितिन कुमार बिजवे एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमृतफले पल्लव द्वारा संयुक्त रूप से दी गई जानकारी के अनुसार मुलताई नगरीय क्षेत्र में मतदाता सूची के आधार पर 18 वर्ष से ऊपर 25354 मतदाता चिन्हित हैं, जिनमें से नगरपालिका के कर्मचारियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम का गठन कराया जाकर किए गए सर्वे में 23955 मतदाता नगर में निवासरत पाए गए। शेष 1398 मतदाता नौकरी, पढ़ाई, विवाह अथवा मजदूरी के लिए शहर से बाहर हैं। नगरपालिका द्वारा मेडिकल स्टाफ, नगरीय निकाय कर्मचारी, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम का गठन किया जाकर प्रत्येक घर में टीकाकरण के लिए पात्र सदस्यों की नामजद संपर्क नंबर सहित सूची तैयार की गई एवं उनको प्रेरित कर कोविड टीका का प्रथम डोज लगाया गया। मोबाइल वेन द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य भी किया गया एवं दिव्यांगजनों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का टीकाकरण किया गया। जरूरतमंद लोगों को टीकाकरण केन्द्र पर लाने-ले जाने की व्यवस्था भी की गई। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के लिए शेष 1398 व्यक्तियों की सूची तैयार कर उनसे भी संपर्क किया गया, जिसमें पाया गया कि 358 व्यक्तियों को प्रथम डोज लग चुका है, शेष 1040 व्यक्तियों की नगर में उपलब्धता के आधार पर वैक्सीनेशन का कार्य कराया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि 12907 नागरिकों को कोविड टीकाकरण का द्वितीय डोज भी लगा दिया गया है। द्वितीय डोज के लिए शेष रहे नागरिकों का टीकाकरण कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




