Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

रामाकोना में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न.300 लोगों ने करवाया स्वास्थ्य प्रशिक्षण


 रामाकोना में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न.300 लोगों ने करवाया स्वास्थ्य प्रशिक्षण


*शिविर में निःशुल्क रूप से स्वास्थ्य जांच और दवाई वितरण की गई*

भाजपा के पूर्व विधायक नाना भाऊ मोहड़ सहित भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित

सौंसर/रामाकोना- सौंसर तहसील के ग्राम रामाकोना के नथमल माहेश्वरी मंगल भवन में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा पिपलानारायणवार मंडल द्वारा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न हुआ।

इस शिविर मे मुख्य अतिथि पुर्व राज्य शिक्षा मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, श्रीमती करुणा राम कृष्णा वाकोड़े जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती सुमन दिनकर पातुरकर जनपद सदस्य की उपस्थिति मे सरस्वती माता और पंडित दीनदयाल की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की गई वही मंचासीन उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया और स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की गई जिसमें रामा कोना क्षेत्र से जुड़े आसपास के ग्रामीणों ने भी इस शिविर में अपना उपचार कर दवाइयां ली इस शिविर के प्रभारी ग्राम पंचायत रामाकोना के उपसरपंच मुन्ना भाई अब्दुल कलाम एवं भाजपा पिपलानारायणवार मंडल के पदाधिकारी की उपस्थिति मे सम्पन हुआ । श्री कृष्णा हृदयालय एंड क्रिटिकल केयर सेंटर नागपुर के डॉक्टर ललित खंडवानी ,डॉ रविराज परदेसी, डॉ प्रफुल्ल भोयर ,श्रीमती विजया पांडे आदि ने इस शिविर मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । इस शिविर में निशुल्क दवाई राजेश बाविस्टाले-दुर्गा मेडिकल एवं श्याम ठाकरे -साईं मेडिकल द्वारा दी गई।

वही इस कार्यक्रम के अंत मे समस्त डॉक्टरों को शाल व श्रीफल भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad