A cycle rally of farmers from Maharashtra left for Sindhu border, paying tribute to the farmers who were martyred in the Multai shooting incident. WATCH EXCLUSIVE VIDEO
शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने महाराष्ट्र के किसानों की सायकल रैली मुलताई पहुंची
सायकल रैली 20 सितंबर को किसान आंदोलन को समर्थन देने सिंधू बॉर्डर पहुंचेगी
सायकल रैली का मकसद किसान विरोधी कानूनों की जानकारी जन जन तक पहुंचाना है
शुक्रवार 12 बजे महाराष्ट्र के प्रमुख "प्रहार किसान संगठन" के बाला भाऊ जगताप, अरसलान खान, अक्षय भोने, विक्रम भगत सहित 50 कार्यकर्ताओं का जत्था वर्धा जिले से मुलताई पंहुचा। यह जत्था दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने सायकल रैली के माध्यम से गाजीपुर और सिंघू बॉर्डर पर जा रहा है। सायकल रैली कल वर्धा से शुरू होकर शाम तक वरूड़ पहुंची थी । रात्रि विश्राम के पश्चात आज सुबह वरूड़ से मुलताई शहीद किसान स्तंभ पर पहुंची। मुलताई पहुचने पर किसान संघर्ष समिति द्वारा रैली का स्वागत किया गया। शहीद किसान स्तम्भ तथा शहीद जवान मनोज चौरे के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात परमंडल में भोजन कर दिल्ली के लिए रवाना हुये।
सायकल रैली में शामिल किसान नेता बालाभाऊ जगताप ने बताया कि प्रहार किसान संगठन महाराष्ट्र में किसानों और मजदूरों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करता रहा है। नए कानूनों से किसानों के बजाए केवल बड़े कारोबारियों को फायदा होगा लेकिन हम किसान हितैषी कानून चाहते हैं। सायकल रैली का मकसद किसान विरोधी कानूनों की जानकारी जन जन तक पहुंचाना है तथा विगत 9 महीने से केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देना है। कुछ दिनों से सोची समझी साजिश के तहत गोदी मीडिया द्वारा प्रसारित किया जा रहा है कि यह किसान आंदोलन दो- तीन राज्यों तक ही सीमित है लेकिन कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश का किसान एकजुट है । इसमें महाराष्ट्र के किसान भी पीछे नहीं है ।
उन्होंने कहा कि किसान विरोधी तीनों कानूनों की वापसी की मांग और एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर हमारे किसान भाई मौसम की परवाह किए बगैर दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। उन्हें समर्थन देने और इस आंदोलन में महाराष्ट्र की तरफ से सम्मिलित होने के लिए हम वर्धा से दिल्ली तक जन जागरण करते हुए सायकल से दिल्ली जा रहे हैं।
सायकल रैली के स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जगदीश दोड़के, भागवत परिहार,अशोक बरोदे, कृष्णा ठाकरे, मोहन सिंह परिहार, डखरू महाजन, लक्ष्मण बोरबन, सीताराम नरवरे,अनिल सोनी, रामदयाल चौरे, शेख कय्यूम , शिवलू चौरे, मोतीराम चौहान, तीरथ सिंह बलिहार, कृपाल सिंह सिसोदिया, चैन सिंह सिसोदिया, कृपाराम नरवरे, शिवपाल बनखेड़े, भरत चौरे, गुड्डू सूर्यवंशी, श्री राम सूर्यवंशी, उमेश दोड़के, आरिफ भाई, शुभम पवार, सुरेश पवार, श्रवण कुमार वाघमारे, गुलाबराव अमरूते, करमचंद हारोडे, अवधेश दोडके,बिनोदी महाजन,मिलींद खातरकर, लानंचू अग्रवाल आदि शामिल रहे।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर #Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप #Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर #google पर #search करें #humdard_news.




