BJP celebrated Prime Minister Narendra Modi's birthday by cutting a cake.
पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने सेवा और समर्पण अभियान का किया शुभारंभ।
चौरई ।भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वे जन्मदिन पर 20 दिन चलने वाले सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। नगर पालिका चौरई द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पं रमेश दुबे जी पहुंचे। पूर्व विधायक श्री दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पर 71 दिए प्रज्वलित कर दीर्घायु होने की कामना की और केक काटकर जन्मदिन की बधाई देकर 71 पौधो को रोपित किया
पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की सभी को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है, जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। नरेंद्र मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया। भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी के सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत सेवा कार्यों में भाग लें और भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
पूर्व विधायक श्री दुबे नगर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया। श्री दुबे नगर के टीकाकरण केंद्र पहुंचकर वैक्सिनेशन महाभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ कर लगवाने आए लोगो को जागरूकता का संदेश देकर वैक्सीन सेंटर का जायजा लिया इसके बाद नगर के वार्ड न 1 में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम को जिपं उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र रघुवंशी नगर मण्डल अध्यक्ष श्री जितेंद्र चौरे ने भी संबोधित किया।समापन अवसर पर आभार प्रदर्शन नपा चौरई के नवागत सीएमओ अभयराज सिंह ने किया ।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरे, वरिष्ठ विनोद जैन, बिस्सु पटेल, शरद खंडेलवाल, पीएस मसराम संजय सुकांत, सिरपत नायक, सुरेंद्र सोनी, अमित सोनी,अजय चौरसिया, धर्मेंद्र पटेल, संदीप दुबे, महादेव सराठे, संतोष वर्मा, गजेंद्र राय, सुरेंद्र राय, मदन राय, भाजपा नेत्री विमला सोनी, नीलू निर्मलकर, दीपा राय, सुमरन साहू, रजनीश गौतम, पीर अली अंसारी, अनुराग जैन, दिनेश मिश्रा, ललित शर्मा, संदीप सराठे, अनिमेष दुबे, नीरज भावरकर,अमन साहू, जयदीप मोहरसिया, अभिषेक विश्वकर्मा, पंकज साहू सहित मातृशक्ति,कार्यकर्ता बंधु, नगर पालिका कर्मचारी, पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

