Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क पर गडढा गिनो प्रतियोगिता का आयोजन, तीन महिलाओं ने जीता इनाम, देखें वीडियो

Counting of potholes competition organized on the road, three women won the prize, watch video






भोपाल। मप्र में सड़कों की जर्जर हालात पर सरकार को घेरने और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान आकर्षित कराने के लिए कांग्रेस ने भोपाल में अनोखा प्रदर्शन किया। बता दे कि करोंद सब्जी मंडी के सामने से गुजरने वाली भोपाल की सबसे व्यस्तम सड़क के गड्‌ढ़े को गिनने के लिए यहां महिलाओं की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगित में सबसे ज्यादा गड्ढ़े ढूंढने वाली महिलाओं को पुरस्कार बांटे गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह कहते हुए तनिक भी शर्म नहीं आई कि भोपाल की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं। भोपाल की सड़कें कैसी हैं, यह जानने के लिए मुख्यमंत्री को एक बार शहर में घूमना चाहिए। वास्तव में इन सड़कों पर गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जनदर्शन करके जनता से बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उन्हें एक बार भोपाल की जनता का जनदर्शन करना चाहिए।

शुक्ला ने कहा कि वे मुख्यमंत्री को भोपाल में जनदर्शन करने के लिए पीले चावल देंगे, ताकि वे अपने खुद के झूठ से रूबरू हो सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता के बीच नहीं जा रहे हैं, क्योंकि भोपाल की जर्जर सड़कों ने सरकार के विकास और भाजपा नेताओं के दावों की पोल खोल कर रख दी है।

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शिवानी सेन, द्वितीय पुरस्कार सोनम जैन, तृतीय पुरस्कार आरती गुप्ता को मिला।

इस अवसर पर रंजना शर्मा, साजिद अंसारी, तारिक़ अली, दीपक दीवान, राहुल सेन, अनस उर रहमान, आनंद विश्वकर्मा, आसिफ कुरैशी, आशीष ओझा, सुनील उरे, दीपक असाठीया, विनोद ठाकुर, मोहसिन खान, कपिल व्यास,नेपाल ठाकुर, संजीव तिवारी, मनोज शर्मा, गीता सैनी, अनीस सलमानी, उमर अली आदि मौजूद थे।

HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app


🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel


♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group


अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad