Breaking News In Chhindwara, one died due to poisonous gas, 3 serious, leakage from the closed mine of Ravanwada
Chhindwara News । रावनवाड़ा क्षेत्र में बंद पड़ी कोयला खदान में शनिवार दोपहर को अचानक जहरीली गैस के रिसाव के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल जिन्हें परासिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रावनवाड़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार मानिक दवे निवासी बजरंग दफाई अपने पुत्र चंदन दवे के साथ रावनवाड़ा में बंद पड़ी कोयला खदान के पास बकरी चरा रहा था, तभी एक कुत्ते ने उसके बकरे को मुंह में दबाकर भाग गया। बकरे को बचाने के लिए राजकुमार दवे अपने पुत्र चंदन दवे, राजकुमार पहाड़े, के साथ बंद खदान की तरफ दौड़े। जैसे ही वे खदान के पास पहुचे तभी खदान की मुहाने से जहरीली गैस के रिसाव के चलते उन तीनों की हालत बिगड़ने लगी, जैसे ही गैस रिसाव की खबर लोगो को लगी तत्काल ग्रामीणों ने 108 वाहन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वाहन ने तत्काल उन्हें परासिया अस्पताल पहुंचाया। जहा अस्पताल पहुंचते ही राजकुमार दवे की मौत हो गई, जबकि सुजीत पहाड़े राजकुमार पहाड़े और चंदन दवे की हालत गम्भीर बनी हुई है।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




